spot_img

मधुबनी में बड़ा एक्शन, पचही के पीडीएस डीलर का लाइसेंस रद, झंझारपुर SDM Shailesh Kumar Choudhary की कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

फोटो :एसडीएम झंझारपुर शैलेश कुमार चौधरी

- Advertisement -

धेपुर,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के पचही पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता इन्द्रा देवी के दुकान की अनुज्ञप्ति झंझारपुर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।

- Advertisement -

एसडीओ ने यह कार्रवाई मधेपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार के द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन व उनके मंतव्य के आधार पर की है।आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार ने पचही पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता इन्द्रा देवी के दुकान का निरीक्षण किया था। उसके बाद एमओ ने बतौर निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम को प्रस्तुत किया। एमओ ने जांच में जवप्रि के दुकान पर विभिन्न प्रकार की अनियमितता पायी।

- Advertisement -

जांच प्रतिवेदन में एमओ की ओर से कहा गया है कि जविप्र विक्रेता द्वारा मूल्य सह भंडार प्रदर्शन पट्ट अद्यतन संघारित नहीं था। डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति किये जाने एवं तय मूल्य से अधिक कीमत लेने की बात भी कही गई है।

एमओ ने अनुदानित खाद्यान्न के कालाबाजारी करने की बात कही है। साथ ही पॉश मशीन में प्रदर्शित मात्रा की तुलना में भौतिक सत्यापन में भंडार में काफी कम खाद्यान्न उपलब्ध रहने की बात कही गई है। पॉश मशीन के अनुसार भंडार में 27.21 क्विंटल गेहूं तथा 71.64 क्विंटल चावल रहना चाहिए था। लेकिन भौतिक सत्यापन में भंडार में केवल छह क्विंटल गेहूं तथा तीन क्विंटल चावल था।

इस प्रकार भंडार में 21.21 क्विंटल गेहूं तथा 68.64 क्विंटल चावल कम पाया गया।एसडीएम ने आदेश में कहा है कि डीलर इन्द्रा देवी से दो बार स्पष्टीकरण की भी मांग की गई। मगर स्पष्टीकरण पर आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार ने अपने मंतव्य में डीलर के जवाब को सही नहीं माना।

आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता के विरूद्ध लापरवाही, अनियमितता बरतने और स्वेच्छाचारिता को लेकर दुकान की अनुज्ञप्ति रद करने की अनुशंसा की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct