

झंझारपुर में डॉक्टर के बेटे का अपहरण होते-होते बचा! बहादुर ड्राइवर ने बचाई जान। स्कूल गेट पर 5वीं के छात्र को उठाने आए थे अपराधी, ड्राइवर की बहादुरी ने बचाई मासूम की जान! बच्चे का अपहरण करने आए 4 अपराधी, अकेले भिड़ा ड्राइवर! घायल हुआ लेकिन अपराधी भागे। मधुबनी में बड़ा किडनैपिंग प्लान फेल! स्कूल गेट पर ही मचा हड़कंप। 5वीं के छात्र का अपहरण करने आए थे अपराधी, ड्राइवर ने अकेले किया मुकाबला – घायल हुआ लेकिन हार नहीं मानी!@मधुबनी/झंझारपुर, देशज टाइम्स।
झंझारपुर में डॉक्टर के बेटे का अपहरण प्रयास नाकाम, चालक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
मधुबनी/झंझारपुर, देशज टाइम्स। मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चिकित्सक डॉ. सत्यदेव के पुत्र का अपहरण करने की कोशिश की गई। हालांकि, ड्राइवर की बहादुरी के कारण यह अपराध नाकाम हो गया। यह घटना डीएवी स्कूल झंझारपुर के मुख्य गेट के पास हुई।
चार बदमाशों ने किया था अपहरण का प्रयास
घटना के समय डॉक्टर का बेटा, जो कि पांचवीं कक्षा का छात्र है, स्कूल के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। तभी चार संदिग्ध अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद चालक ने साहस दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं से भिड़ंत कर दी।
चालक पर हुआ हमला, भीड़ जुटते ही अपराधी भागे
अपराधियों ने ड्राइवर पर हमला कर उसे घायल कर दिया, लेकिन उसकी हिम्मत ने बच्चे को बचा लिया। स्कूल के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ जुटते ही चारों अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल चालक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे
झंझारपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।



