बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के सिमरी से कोचिंग पढ़ कर अपने गांव जा रही एक छात्रा से गांव के ही बाइक सवार दो मनचले युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।घटना पतौना ओपी क्षेत्र के सिमरी मुरलियाचक गांव के बीच की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए अपराधी प्रवृति के युवकों ने उसे घेर कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।शोर मचाने पर आरोपित ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। छात्रा किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली।






घर पहुंचने के बाद जब छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी।घटना से मर्माहत छात्रा के माता पिता ने जब इसकी शिकायत अपराधी युवक के पिता से की तो उनलोगों ने छात्रा के माता पिता के साथ भी मारपीट व दुर्व्यवहार किया।
साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी।उक्त घटना को लेकर छात्रा के पिता ने बिस्फी थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मुरलियाचक चक गांव निवासी रोहित नट ,इंदल नट ,राहुल नट सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। पतौना ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा ने बताया कि उक्त मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।








