मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। भेजा और मधेपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रहुआ-संग्राम गांव स्थित पूनर्वास बधार के बांस के बगीचे में एक तीस वर्षीय महिला की बलि चढ़ा दी गई। महिला की सिर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। अपराधियों ने सर को धर से अलग करते हुए सौ मीटर दूर पर जाकर फेंक दिया। पढ़िए पूरी खबर
मृतक महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जाती है। शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि महिला की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से सर काटकर कर दी गई है। सिर कटी महिला का शव पाए जाने की सूचना मिलते ही

शुक्रवार सुबह भेजा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पीएसआई वशिष्ठ कुमार, एएसआई उमेश पाण्डे सहित मधेपुर थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव, एएसआई शंभु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सर एवं धर दोनों अलग- अलग जगहों से बरामद कर जब्त किया।
महिला का सर लंबी लंबी घास उगी एक खेत से बरामद हुआ जबकि धर सर से सौ मीटर पूरब की दिशा में बांस के बगीचे में पाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला का शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत होता है। महिला के शव के दोनों हाथ एवं पैर साड़ी के टुकड़े से बंधा हुआ था।
जबकि शरीर पर पहन रखे अन्य कपड़े भी अस्त-व्यस्त अवस्था में थी। महिला के धर के आसपास चारों तरफ घास पर खून फैला हुआ था। शव को देखने से यह प्रतीत होता था कि अपराधियों ने घटना को यहीं घटनास्थल पर ही अंजाम दिया गया हो।
महिला की शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से सभी कागजी कार्रवाई (पंचनामा) के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम को ही घास काटने बधार गए कुछ लोगों ने कटा हुआ सिर देखा था।
लेकिन इन लोगों के बातों पर आमजन यकीन नहीं करते दिखे। पुलिस को भी इस बात की कानों कान भनक नहीं लगी। बताया जाता है कि गुरुवार शाम पुलिस ने इस बाबत खोजबीन किया भी लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव बरामद किया।
प्रभारी थानाध्यक्ष भेजा वशिष्ठ कुमार ने बताया
कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अलबत्ता जो भी हो इन दिनों भेजा थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते 15 दिनों में हत्या की यह तीसरी घटना है।
You must be logged in to post a comment.