spot_img

Madhubani News| Benipatti News| देउरी गोली कांड!प्रेम प्रसंग में बिछी थी लाश, मरने और मारने वाले के बीच पहले से कुछ था…Incharge SDPO Viplav Kumar@बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| देउरी गोली कांड!प्रेम प्रसंग में बिछी थी लाश, मरने और मारने वाले के बीच पहले से कुछ था…Incharge SDPO Viplav Kumar@बड़ा खुलासा। जहां, बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रभारी एसडीपीओ विप्लव कुमार ने प्रेसवार्ता करते कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, प्रेम प्रसंग में हुए विवाद को लेकर देउरी में गोली चली थी। मुख्य आरोपी गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की संलिप्तता भी सामने आई है।हमलोग हर एक बिंदु पर अनुसंधान कर रहे हैं। जहां…हथियार बरामदगी…

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|देउरी गांव गोलीकांड का पुलिस ने लगभग उद्भेदन कर लिया

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के देउरी गांव में हुए गोलीकांड का पुलिस ने लगभग उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए बेनीपट्टी के प्रभारी व जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार ने बताया कि बीते 18 जून की रात 8ः30 बजे के करीब थाना क्षेत्र के देउरी गांव में प्रेम प्रसंग में हुए विवाद में उसी गांव के गिरधारी झा की ओर से गोलीबारी की गई थी।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|युवक मो.जहीर की पेट में गोली लगने के कारण मौत हो गई थी

इसमें पड़ोस के युवक मो.जहीर की पेट में गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। साथ ही लड़की के पिता जयकरण गिरी बांह में गोली लगने के कारण जख्मी हो गए थे। मृतक मो.जहीर की मां के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में कांड संख्या 146/24 के तहत आरोपी गिरधारी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के दो युवक पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी! असम पुलिस ने धर दबोचा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

Madhubani News| Benipatti News| गिरफ्तारी के लिए

इसके अलावा कांड के उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इसमें मेरे अलावा बेनीपट्टी के सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, प्रभारी एसएचओ कंदन वासकी, एएसआई मुकेश कुमार और पीटीसी संतोष कुमार सहित दल बल को शामिल किया गया था। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

Madhubani News| Benipatti News| आनन-फानन में सरिसब महादेव मंदिर के समीप

प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि गुरूवार को थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांड का मुख्य आरोपी गिरधारी सरिसब महादेव मंदिर के समीप खड़ा है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासकी की ओर से इस बात की जानकारी मुझे दी गई। जहां मेरे नेतृत्व में गठित विशेष टीम की ओर से आनन-फानन में सरिसब महादेव मंदिर के समीप पहुंच उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Jamui Road Accident जमुई में हाइवा ने ली जान! मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद NH-333 पर भीषण बवाल, 4 घंटे तक जाम

Madhubani News| Benipatti News| यह प्रेम प्रसंग का मामला था। इसमें

प्रभारी डीएसपी ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। इसमें मृतक मो.जहीर का भी हस्तक्षेप बताया जा रहा है। साथ ही आरोपी और मृतक मो.जहीर के बीच भी पहले से कुछ मामला था, ये जांच में आया है। हमलोग हर एक बिंदु पर अनुसंधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त हथियार बरामदगी की दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Madhubani News| Benipatti News| दो अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आयी है

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि आरोपी गिरधारी के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार इस मामले में दो अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आयी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी गिरधारी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बेनीपट्टी और साहरघाट सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के अलावा बेनीपट्टी के सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासकी, एसआई संतोष कुमार एएसआई मुकेश कुमार, पीटीसी संतोष कुमार,राजेश कुमार, शेखर कुमार,सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘ये फैसला आसान नहीं था’….. हरमनप्रीत कौर का अलविदा : हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, पढ़ें अंदर की खबर

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद यह बड़ा फैसला आया, जिसमें भविष्य के लि #HarmanpreetKaur,#WomensCricketIndia,#BCCI

कटिहार में वकील की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 5 हत्यारे! जानें कैसे सुलझी गुत्थी

Katihar Murder: कटिहार में वकील गुड्डू अंसारी की सरेआम हत्या के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से शहर में सनसनी फै #KatiharMurder,#BiharCrimeNews,#GudduAnsari

बिहार के लिए सबसे बड़ी खबर! 2047 तक ऐसा दिखेगा गया-बोधगया, 556 KM सड़क और फल्गु रिवरफ्रंट से बदल जाएगी पहचान

Bihar Master Plan: बिहार के गया जी और बोधगया के लिए एकीकृत मास्टर प्लान-2047 तैयार है। इसमें 556 किलोमीटर का नया सड़क नेटवर्क, महाबोधि कॉरिडोर और फल्गु नदी पर रिवरफ्रंट जैसी योजना #BiharMasterPlan,#GayaBodhgaya,#TourismDevelopment

चलती ट्रेन पर पत्थरों से हमला! पटना में हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों की सांसें अटकीं, बड़ा नुकसान टला

Patna Train Stone Pelting: पटना में मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव हुआ, जिससे B-7 कोच का शीशा टूट गया। गुलजारबाग और राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में दहश #PatnaTrain,#HumsafarExpress,#RPFInvestigation