spot_img

Bihar Bridge Collapse News: Bihar में क्यों न टूटे पुल? पुल गिर नहीं रहे, गिरने के लिए ही बन रहे…. कोसी की हकीकत…निर्माण में छेद, देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

Bihar में क्यों न टूटे पुल? पुल गिर नहीं रहे, गिरने के लिए ही बन रहे…. कोसी की हकीकत…जिस निर्माण की खाते हो, छेद उसी में करते हो…देखें VIDEO। कोसी नहर की शाखा पर पुलिया का ये कैसा निर्माण, कोई देखेगा, कोई देख भी रहा, ये तो ग्रामीण हैं, जाग गए हैं….वर्ना….राम नाम सत्य की ही चल रही तैयारी। देखिए,ऐसे बनते हैं पुल-पुलिया

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar Bridge Collapse News | कोसी नहर की शाखा पर पुलिया का ये कैसा निर्माण, कोई देखेगा? 

इन दिनों प्रदेश में नदियों व नहरों पर बने छोटे-बड़े, नए-पुराने पुल व पुलियां अपना अस्तित्व खो रहे हैं। बावजूद सरकार व संबंधित विभाग निर्माणाधीन पुलों के निर्माण के प्रति सजग नहीं हुए हैं। मधुबनी के कलुआही प्रखंड के दयालपाली गांव में कोसी नहर की शाखा पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदार कैसे पुल का निर्माण कार्य कर रहे हैं, देखा जा सकता है। देखें वीडियो, कैसे चल रहा निर्माण। कैसे निर्माण में जगह-जगह सिस्टम फेल के दिख रहे छेद…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 10 जनवरी से शुरू होगी जनगणना! घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, जानें आपके शहर बदलने की वजह भी पूछी जाएगी या नहीं

Bihar Bridge Collapse News | सबसे ऊपरी भाग पर सीमेंट और बालू…बाकी राम जानें

संवेदक ने पुलिया के बाहरी दीवार को सीमेंट व बालू से जोड़ दिया। शेष बीच के भाग में पूरी ईंट नहीं, बल्कि ईंट के टुकड़ों को डाल दिया है। इसके बाद सबसे ऊपरी भाग पर सीमेंट व बालू का मशाला लगा दिया है। ताकि, बाहर से देखने पर प्रतीत हो कि अंदर का भाग भी इसी तरह से जोड़ा गया होगा।

- Advertisement -

लेकिन जैसे ही नहर में पानी का दवाब बढ़ेगा। बाहरी सतह की दीवार उसे झेल नहीं पाएगी। क्योंकि, अंदर से तो पुलिया का स्तंभ ही खोखला है। ऐसे में पुलिया ताश के पत्ते की तरह बिखड़ जाएगा।

Bihar Bridge Collapse News | तब तक निर्माण कार्य को ग्रामीण शुरू नहीं होने देंगे।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देख निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों को स्थल पर आने बुलाने की मांग की। लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने निर्णय किया कि जब तक उनकी मांग व पुनः से निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया जाएगा। तब तक निर्माण कार्य को ग्रामीण शुरू नहीं होने देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में वुशु का महासंग्राम! बेटियों ने भरी हुंकार, अब दिखाएंगी अपना दम

Bihar Wushu Competition: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर-मंडलीय वुशु प्रतियोगिता का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। अधिकारियों ने खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को महिला#BiharWushu,#DarbhangaSports,#GirlsInSports

Darbhanga Crime दरभंगा में UP पुलिस का एक्शन: नाबालिग लड़की मिली, अपहरणकर्ता भी दबोचा गया

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। अपहरण के आरोपी अजय पंडित को भी गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश ले जाया गया।#DarbhangaNews,#UPPolice,#MinorGirlRecovery

Bihar Politics | बिहार NDA में सब ठीक? ‘पांच पांडव’ एकजुट, पर MLC नतीजों ने बढ़ाई बेचैनी! | पढ़िए – ‘आपसी खींचतान उबाल पर’

Bihar Politics: बिहार NDA में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने 'पांच पांडव' के एकजुट होने का दावा किया है। हालांकि, MLC चुनाव नतीजों के बाद JDU में मंथन और C#BiharPolitics,#NDAMeeting,#MLCElections

Bhagalpur Crime भागलपुर में सड़-गली हुई हालत में मिली इंसानी सिर ! लापता महिला से जुड़ रहे तार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

Bhagalpur News: भागलपुर के गोकुलपुर गांव में सड़ी-गली हालत में एक अज्ञात सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इसे महिला का सिर बताया है, लेकिन परिजनों ने पहचान से इनकार किया।#BhagalpurNews,#BiharCrime,#UnidentifiedBody