back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Madhubani News: CM Nitish ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर ROB, लौकही, झंझारपुर औद्योगिक केंद्र…मिथिला हाट से शहर तक रिंग रोड, जिले की बदलेगी सूरत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: मधुबनी की धरती पर मंगलवार को विकास की ऐसी गंगा बही कि जिले की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने को तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सौगातों का पिटारा लेकर पहुंचे और एक झटके में 391 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News: सीएम ने किया मिथिला हाट फेज-II का निरीक्षण

अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में बने मिथिला हाट के दूसरे चरण (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।Madhubani News: CM Nitish ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर ROB, लौकही, झंझारपुर औद्योगिक केंद्र...मिथिला हाट से शहर तक रिंग रोड, जिले की बदलेगी सूरतअधिकारियों ने सीएम को बताया कि मिथिला हाट के विस्तार और सौंदर्गीकरण के साथ-साथ मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर शहीद चौक पर आरओबी और शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन सभी विकास योजनाएं के पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

औद्योगिक विकास और पर्यटन को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं भी खुली हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के पास लौकही प्रखंड के बनगामा गांव में करीब 450 एकड़ भूमि पर एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।Madhubani News: CM Nitish ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर ROB, लौकही, झंझारपुर औद्योगिक केंद्र...मिथिला हाट से शहर तक रिंग रोड, जिले की बदलेगी सूरतइसके अलावा, झंझारपुर अंचल के लोहना में लगभग 250 एकड़ जमीन पर एक औद्योगिक केंद्र की स्थापना का कार्य भी शुरू हो गया है। साथ ही, माता सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल ‘फुलहर स्थान’ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: DM साहब की गाड़ी जब 'हिचकोले' खाने लगी, तो NHAI और PWD को लगा दिया ठिकाने, एक महीने की मिली मोहलत

जीविका दीदियों की हुई बल्ले-बल्ले, पोखर का भी होगा कायाकल्प

सीएम नीतीश कुमार ने अररिया संग्राम में नवनिर्मित ‘जीविका भवन’ का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसकी चाबी जीविका दीदियों को सौंपी। इस मौके पर उन्होंने 26,312 स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के जरिये 301 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।Madhubani News: CM Nitish ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर ROB, लौकही, झंझारपुर औद्योगिक केंद्र...मिथिला हाट से शहर तक रिंग रोड, जिले की बदलेगी सूरतसाथ ही, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 507 लाभार्थियों को 2.53 करोड़ रुपये का चेक भी दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया और उसमें मछली का जीरा छोड़ा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोखर के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया जाए ताकि छठ पूजा जैसे अवसरों पर लोगों को सुविधा हो।Madhubani News: CM Nitish ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, जयनगर ROB, लौकही, झंझारपुर औद्योगिक केंद्र...मिथिला हाट से शहर तक रिंग रोड, जिले की बदलेगी सूरत

लाभार्थियों के बीच बांटे गए चेक और सौगातें

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। इनमें शामिल हैं:

  • दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की चाबी
  • मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना और नारी शक्ति योजना के चेक
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण
  • मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत वाहन की चाबी
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी Illegal Arms Arrest में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार... पढ़िए डकैती की थी योजना, ऐसे हुआ खुलासा

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 391 करोड़ रुपये की 395 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसमें 93 करोड़ की 294 योजनाओं का उद्घाटन और 298 करोड़ की 101 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें