

Madhubani News: मधुबनी में Bihar Interdistrict School Volleyball Under 19 Sports Competition (Boys) का आगाज| जहां, डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने पढ़िए किसे कहा, शुक्रिया।
बिहार राज्य (अंतरजिला) विद्यालय (Bihar Interdistrict School Volleyball Under 19 Sports Competition (Boys) started in Madhubani) बॉलीबॉल अंडर 19 खेल प्रतियोगिता (बालक) का मधुबनी में शुभारंभ हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
मधुबनी के महंथ युगल नारायण उच्च विद्यालय शभुआड़ मधुबनी के प्रांगण में आयोजित बिहार राज्य (अंतरजिला) विद्यालय बॉलीबॉल अंडर 19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हल्की बूंदाबांदी के बीच खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना
मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते डीएम श्री वर्मा ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन आता है और इसलिए खेल भावना को एक बेहतरीन मानव मूल्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हल्की बूंदाबांदी के बीच खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल में किसी की जीत होती है। किसी की हार होती है। परंतु, खिलाड़ियों को जीवन के हर मोड़ उत्साह बनाए रखना चाहिए। इससे उनके सफल होने का अवसर बढ़ जाता है।
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने मधुबनी को मौका देने के लिए जताया आभार, कहा शुक्रिया
उन्होंने खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना का आभार व्यक्त किया जिससे इस राज्य स्तरीय बॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता का आयोजन करने का अवसर मधुबनी जिले को मिल सका।
कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा
उन्होंने सभी प्रतिभागियों और तकनीकी टीम सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों को इस खेल के सफल आयोजन की शुभकनाएं भी दी। मौके पर अपने स्वागत संबोधन में जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में समूचे राज्य भर से जिले की टॉपर टीमें हिस्सा ले रही हैं।
उप निर्देशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार समेत इनकी रही गरीमामयी उपस्थिति
इनके खेल कौशल का प्रदर्शन जिले के सभी युवा देख सकते हैं। इससे युवाओं में बॉलीबॉल के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर पर उप निर्देशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम, खेल कार्यालय के कर्मचारी अभिषेक, राकेश रौशन, हरेराम, खेल शिक्षक सुनील ठाकुर, सर्वेश सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्तिथ थे। मंच का संचालन डॉ.अभिषेक कुमार ने किया।



