spot_img

बेनीपट्टी के संसार चौक पर मिथिला हांडी मीट हाउस होटल संचालक दिलीप झा को बाइक ने कुचला, मौत

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी में शोकाकुल मृतक के परिजन

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के संसारी चौक के समीप स्टेट हाईवे-52 मुख्य सड़क के किनारे अनियंत्रित बाइक की ठोकर से दूसरे बाइक सवार की दर्दनाक मौत इलाज के दौरान हो गयी है़।

- Advertisement -

मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव बलुआटोल निवासी दिलीप झा 34 वर्ष के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक बेनीपट्टी के संसार चौक के समीप एसएच 52 मुख्य सड़क के किनारे में मिथिला हांडी मीट हाउस नामक होटल चलाता था। इसी चौक पर अपनी पत्नी व अपने दो छोटे-छोटे बच्चे के साथ किराये का आवास लेकर रहता था।

- Advertisement -

दिलीप झा का ससुराल इसी थाना क्षेत्र के सरिसब गांव में था। मंगलवार की सुबह मृतक अपने होटल के सामने एसएच 52 सड़क के किनारे में अपनी बाइक पर बैठा किसी व्यक्ति से बात कर रहा था, इसी दौरान पश्चिम दिशा से आये तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने दाहिने तरफ सड़क किनारे जाकर मृतक के बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

ठोकर लगते ही दिलीप झा अपनी बाइक के साथ नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे और युवक को इलाज के लिये बेनीपट्टी पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने समुचित और बेहतर इलाज के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की सहमति के उपरांत स्थानीय पुलिस को सूचना देकर डीएमसीएच में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद मृतक के घर और ससुराल दोनों जगह मातम पसर गया है़। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी अनुपमा झा चीख-चीख कर रो रही थी।

बता दें कि दिलीप झा को सात वर्ष की एक पुत्री और पांच वर्ष का एक पुत्र है। वहीं मृतक के बाइक में ठोकर मारने वाले बाइक पर सवार दो युवक भी जख्मी बताये जा रहे हैं। जख्मी अवस्था में ही बाइक छोड़कर दोनों के फरार हो जाने की बातें कही जा रही हैं। इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने ठोकर मारने वाली बाइक को जब्त कर लिया है और फरार बाइक सवार को चिन्हित किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews