spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी-बसैठ में स्टेट हाईवे-52 पथ पर टहल रहे वृद्ध को बाइक ने कुचला, मौत

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के बसैठ में स्टेट हाईवे-52 पथ के किनारे टहल रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार एक बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के लिये दरभंगा ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ गांव निवासी देवेंद्र यादव (57) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रविवार की रात्रि करीब नौ बजे के आस-पास भोजन कर सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान बसैठ चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर मृतक को ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन-फानन में उन्हें दरभंगा ले गये। जहां वाहन से नीचे उतारते ही वृद्ध की मौत हो गयी।

- Advertisement -

उधर, दुर्घटना होने के क्रम में बाइक चालक का मोबाइल सड़क पर गिर पड़ा और दुर्घटना होते ही बाइक चालक बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके से बाइक व मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बाइक चालक बसैठ चौक से बेनीपट्टी की ओर जा रहा था और बाइक की डिक्की व अन्य जगहों पर नेपाली देसी शराब छिपाकर रखा था। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस ने मोबाइल और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। परिजनों ने मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, वृद्ध के मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews