back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani में BSFC Samastipur Truck का कहर, BA की परीक्षा देने जा रही छात्रा को कुचला, मौत पर बबाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो । राजनगर थाना क्षेत्र के परिहारपुर गांव में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय छात्रा रीना कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने रामकृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी जा रही थी।

- Advertisement -

हादसे का विवरण

  • देवहार गांव निवासी रीना कुमारी (पुत्री – राजेश्वर ठाकुर) सोमवार सुबह अपने भाई मिथिलेश ठाकुर के साथ बाइक (BR 32 A 00778) से मधुबनी परीक्षा केंद्र जा रही थी।

    - Advertisement -
  • सुबह 9:30 बजे के करीब लौकहा-मधुबनी मुख्य सड़क पर परिहारपुर गांव के पास बीएसएफसी समस्तीपुर लिखा तेज रफ्तार ट्रक (नंबर 32 33 BG 3903) ने बाइक को टक्कर मार दी।

    - Advertisement -
  • हादसे में रीना कुमारी ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • बाइक चला रहे भाई मिथिलेश ठाकुर को आंशिक चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

घटनास्थल पर हंगामा

  • हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

  • आक्रोशित भीड़ ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए

  • सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विकास कुमार भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • मृतका के परिजनगांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

प्रशासन की कार्रवाई

  • समाजसेवी अमरनाथ प्रसाद, विनोद झा, और फेकू यादव के सहयोग से पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया।

  • पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया।

  • ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

  • ट्रक पर बीएसएफसी लिखा होने और खाद लदे होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

परीक्षा देने जा रही एक होनहार छात्रा की इस दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग ट्रक और खाद के सवालों को लेकर गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केरल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA Hike से बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

DA Hike: देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग के इंतजार के...

₹50,000 से कम में सर्वश्रेष्ठ कैमरा फोन: आपकी फोटोग्राफी का नया साथी

Camera PhonesCamera Phones: स्मार्टफोन बाजार में ₹50,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन...

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...

CBSE Board Exam: छात्रों के लिए DMRC की खास सुविधा, अब नहीं होगी लेट!

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें