back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

झंझारपुर के काको पंचायत में प्रशासन आपके द्वार का लगा कैंप

spot_img
- Advertisement -

फोटो: काको अतिरिक्त अस्पताल की जांच कर रहे एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी
फोटो: कैंप में ग्रामीणों के साथ जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। बुधवारी जांच के तहत प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों की टीम काको पंचायत पहुंची। सुबह से ही विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच की गई। पंचायत भवन में जन समस्याओं के निदान के लिए कैंप लगाई गई थी। जिसमें पंचायत के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों की भीड़ पंचायत के जागरूक होने का प्रमाण है। सभी काउंटर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे थे। कैम्प में आये कुल 15 मामलों में तत्काल 13 मामलों के ऑन स्पॉट निष्पादन का प्रयास किया जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' से गैस ब्लैक मार्केटियर सन्न, 120 ठिकानों पर एक साथ RAID

जिला परिषद क्षेत्र संख्यां 49 की जिला पार्षद सह जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने भी काको पहुंच शिविर का जायजा लिया और अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश दिए।वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच व वैक्सिनेशन का कैंप भी लगाया गया था।झंझारपुर के काको पंचायत में प्रशासन आपके द्वार का लगा कैंप झंझारपुर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी कैम्प में काफी देर तक रुके एवं सड़क योजना, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पंचायत में तीन पीडीएस दुकानों का भी निरीक्षण किया।

साथ ही काको गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा उन्हें मौखिक रूप से कहा गया गया कि बाबा सिद्धेश्वर नाथ स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में बिहार सरकार के द्वारा मंजूरी मिली हुई थी जिसको विकसित करने के लिए फंड मिला था जो अतिक्रमण की चपेट में आने के कारण कार्य आधा अधूरा पड़ा है, जिस को खाली करवा देने का आग्रह किया गया।

जिस पर एसडीएम श्री चौधरी ने सिद्धेश्वर स्थान पहुंच वहां का निरीक्षण कर आश्वासन दिया कि बहुत शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त करवा दिया जाएगा।झंझारपुर के काको पंचायत में प्रशासन आपके द्वार का लगा कैंपपंचायत के मुखिया बिदेसी राम भी कैंप में अधिकारियों के साथ पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए मौजूद थे। बीडीओ कृष्ण कुमार, सीओ सुमित कुमार, मनरेगा पीओ अजीत कुमार झा, एमओ मनोज कुमार, बीईओ दयानंद सिंह, कृषि विभाग के समन्वयक कामतेश वर्मा, किसान सलाहकार राधारमण मंडल सहित तमाम अधिकारी अपने-अपने काउंटर पर मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि देर शाम तक कैम्प में आने वाले मामलों को डिस्पोजल करने का निर्देश है। जांच रिपोर्ट रात तक जिला पदाधिकारी को भेजी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिज़ाइन, फीचर्स और दमदार इंजन का नया संगम

Mahindra Thar: भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा थार अब एक...

आईपीएल 2026 से पहले इन बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कटा, टीमों की बढ़ी चिंता!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें