
फोटो : बेनीपट्टी के समदा में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करतें एसडीएम, बीडीओ व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेनीपट्टी के समदा पंचायत में एसडीएम अशोक मंडल के नेतृत्व में अधिकारियों ने कैंप लगाकर जनशिकायतों की सुनवाई की। साथ ही ऑन स्पॉट कई मामलों का निष्पादन भी किया।
कैंप में नल जल, नली गली, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्यालय, राशन एवं अतिक्रमण संबंधी दर्जनों परिवादों की सुनवाई की गयी। इस दौरान अधिकारियों ने वार्ड 9 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां टीएचआर, उपस्थिति, भंडार सहित अन्य पंजियों का भी अवलोकन किया।
साथ ही वार्ड 9 में ही नवसृजित प्राथमिक और वार्ड 12 में मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही शौचालय, कमरे, चापाकल, बिजली और साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
वहीं, वार्ड 9, 10 और 12 में सात निश्चय के तहत नलजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने वार्डों में भ्रमण कर नल जल योजना की स्थिति को देखा और उपभोक्ताओं से जलापूर्ति के संबंध में पूछा।
वहीं वार्ड 9 में मनरेगा के तहत हुए कार्य एवं वार्ड 13 में चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों की टीम ने पीएम आवास योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जन वितरण प्रणाली के दुकानों की भी जांच की और विक्रेताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
स्थलीय निरीक्षण के बाद कैंप में अन्य विभागों से जुड़े दर्जनों मामलों की सुनवाई की गयी। अधिकारियों ने बताया कि सुनवाई, कार्रवाई और निष्पादन से संबंधित रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी। इस अवसर पर बीडीओ रवि रंजन, बीसीओ संजीत गुप्ता, बीईओ अरविन्द कुमार, मुखिया कमलदेव पासवान, संबंधित कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और कार्यपालक सहायक सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी व अन्य मौजूद थे।





You must be logged in to post a comment.