मुख्य बातें
जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर पंचायत के पहिपुरा गांव में विद्युत विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान
मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। विद्युत विभाग के मधवापुर जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर पंचायत के पहिपुरा में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।






इस अभियान में छापेमारी दल गांव के तीन लोगों के घर पर पहुंचकर जब छानबीन की तो ये लोग एलटी तार से सीधा जोड़कर पांच -पांच किलो वाट के विद्युत ऊर्जा चोरी करते हुए पकड़े गए। जिसके खिलाफ जेई राजेश कुमार ने स्थानीय थाना में तीनों के विरुद्ध भारतीय विद्युत चोरी अधिनियम 2003 की नियम संगत धारा में कांड अंकित कराकर दो लाख, 27 हजार, 703 रुपए का जुर्माना लगाया है।
जेई कुमार ने बताया कि पहिपुरा के नचारी पंजियार, दिनेश पंजियार एवं विश्वनाथ साह का विद्युत संबंध बकाया राशि क्रमशः 24851/-, 36871/- एवं 37868 रुपए जमा नहीं करने के कारण 10 मार्च 15 को ही बिच्छेद कर दिया गया था।
लेकिन, इनलोगों ने न तो पिछला जुर्माना भरा और ना आरसी रसीद कटावाए और चोरी छीपे बिना विभागीय अनुमति के मेन लाइन एलटी से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने लगे। जिससे, नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्री ब्यूशन कंपनी को 5-5 वाट विद्युत भार के साथ क्रमशः 70889/-, 77908/- एवं 78906/- रुपए का नुकसान है। जबकि, इन परिवारों को इतने ही किलो वाट विद्युत ऊर्जा एवं राशि का लाभ हुआ है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में उनके साथ मानव बल इंद्रेश पासवान, भोगेंद्र साह एवं मनोज महतो शामिल थे। एसएचओ विजय पासवान ने बताया कि जेई के पत्र के आलोक में भारतीय विद्युत ऊर्जा चोरी अधिनियम के तहत कांड अंकित कर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








