spot_img

Madhubani News| Jayanagar Railway Station पर नशे में धुत्त NCC जवानों का बवाल, हंगामा, GRP और आम लोगों को पीटा, ASI Injured

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Jayanagar Railway Station सोमवार को  नशे में धुत्त NCC जवानों ने बवाल काटा। जमकर हंगामा मचाया। GRP और आम लोगों को पीटा। इस दौरान ASI Injured हो गए। स्टेशन परिसर पर अफरातफरी मच गई। जहां, शराब के नशे में धुत्त एनसीसी के पांच जवानों ने जमकर हंगामा और मारपीट करने में बाद में गिरफ्तार कर लिए गए। इस दौरान जवानों ने जीआरपी और पब्लिक से भी मारपीट की। इसमें जीआरपी एएसआई घायल हो गए।

- Advertisement -

Madhubani News|Jayanagar News| एनसीसी के पांच जवान शराब पीकर हंगामा, मारपीट करने में गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में शराब के नशे में धुत्त एनसीसी की 34वीं बटालियन के पांच जवानों को शराब पीकर हंगामा व मारपीट करने के मामले में जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। हंगामा और मारपीट के क्रम में आरोपित जवानों ने जीआरपी व पब्लिक पर हाथापाई कर घायल कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News|Jayanagar News| जीआरपी पुलिस के एएसआई पीटीआई मुन्ना राय जख्मी

इसमें जीआरपी पुलिस के एएसआई पीटीआई मुन्ना राय जख्मी हो गये। वहीं बिस्कुट व परचुन दुकानदार के पास यूनियन टोल निवासी मो. इरफान के साथ मारपीट की। नशे में धुत्त होकर यह जवान स्टेशन परिसर सहित सर्कुलेटिंग एरिया के आसपास अपना पावर दिखा रहे थे। सूचना मिलते ही रेल पुलिस की ओर से रोकने के क्रम में जवानों ने नशे में उनसे भी हाथापाई सार्वजनिक रूप से कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Festival Train दिवाली-छठ पर घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानिए पटना और बरौनी का पूरा शेड्यूल

Madhubani News|Jayanagar News| 34 बटालियन के पांच जवान स्टेशन पर आये। वे लोग नशे की हालत में थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस के जवानों ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। रविवार की शाम मधुबनी में पदस्थापित एनसीसी 34 बटालियन के पांच जवान स्टेशन पर आये। वे लोग नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर स्टेशन के निकट परचून दुकानदार में किसी बात को लेकर कहासूनी हंगामा व मारपीट में तब्दील हो गयी।

Madhubani News|Jayanagar News| नशे में धुत्त एनसीसी जवानों ने एएसआई पर हमला कर दिया

सूचना पर जीआरपी के एएसआई पीटीसी मुन्ना राय समेत अन्य जवानों ने हंगामा करते जवानों को रोका, पर नशे में धुत्त एनसीसी जवानों ने एएसआई पर हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मैगी खाकर सोया परिवार- सुबह घर में मिली 5 लाशें!पति-पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत

Madhubani News|Jayanagar News| जीआरपी थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया

जीआरपी थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की मेडिकल जांच करायी गयी तथा शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार एनसीसी जवानों में हवलदार बसनेत नेपाल के गोराई थाना के दांग गांव निवासी है। नितिन छेत्री उत्तराखंड के देहरादून जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा निवासी है। तुलबहादुर थापा नेपाल के मंगजी जिले अरजेम निवासी है। तिलक सारू नेपाल के पलपा सकरढोल थाना क्षेत्र के बहरोक निवासी है तथा पांचवा आरोपित तुलसी राम नेपाल के अगरबही गांव का निवासी है। ये सभी एनसीसी मधुबनी में पदस्थापित हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence