spot_img

बेनीपट्टी के सरिसब में बच्चे को काटा सांप, दरभंगा लाने के दौरान दिल्ली मोड़ पहुंचते ही हो गई मौत, घर में पसरा मातम

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी के सरिसब में विलाप करती मृतक बच्चे की मां सहित अन्य महिलाएं

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के सरिसब में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया है़। मृतक बच्चे की पहचान सरिसब बछराजा नदी के निकट के विश्वनाथ कामत के पुत्र आलोक कुमार (12) के रूप में की गयी है़।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर में सोया हुआ था, इसी बीच सांप ने डस लिया। कुछ समय बाद जब बच्चे के पेट में दर्द शुरू हुआ तो देर रात एक बजे के बाद परिजन उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाये। पीएचसी में चिकित्सक ने एक इंजेक्शन दिया और एक बोतल पानी चढ़ाया। वहां से परिजन बच्चे को लेकर कटैया रोड में स्थित एक निजी क्लीनिक में गए। जहां फिर कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सक ने बच्चे को दरभंगा ले जाने की बात परिजन से कही।

- Advertisement -

परिजन बच्चे को निजी एंबुलेंस से ही इलाज के लिए दरभंगा ले गए, जहां दरभंगा दिल्ली मोड़ पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुष्टि होने के बाद परिजन बच्चे को लेकर पुनः घर आये। फिर भी परिजन को विश्वास नही हुआ तो झाड़फूंक भी करवाया। इधर, बच्चे का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

बच्चे की मां रीता देवी सहित अन्य परिजनों के दारुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो चुका था।बता दें कि मृतक चार भाई बहनों में तीसरे स्थान पर था। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews