spot_img

झंझारपुर का होने जा रहा नया अवतार, बनेगा 27 वार्डों का नगर परिषद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
अधिकतम 27 वार्डो का बनेगा झंझारपुर नगर परिषद
वार्ड गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में
19 जुलाई को होगा वार्ड प्रारूप का प्रकाशन
वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर नोटिफिकेशन
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: नगर परिषद वार्ड गठन की समीक्षा बैठक में शामिल बीडीओ, सीओ, अमीन, पंचायत सचिव व अन्य

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रस्तावित झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शनिवार को एसडीएम कक्ष में वार्ड गठन के प्रारूप को अंतिम रूप देने की बैठक हुई।

- Advertisement -

अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित नगर परिषद में अधिकतम 27 वार्ड बनेंगे। संभावना है कि नगर पंचायत के पुराने 16 वार्ड के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। बेहद उत्तरी एवं दक्षिणी में अधिकतम एक 11 वार्ड बन सकते हैं।

- Advertisement -

बताया कि वर्ष 2021 के जनगणना के आधार पर नोटिफिकेशन किया गया है। जिसमें नगर पंचायत झंझारपुर की जनसंख्या 30590 है। बेहट उत्तरी एवं दक्षिणी की जनसंख्या 19304 है।झंझारपुर का होने जा रहा नया अवतार, बनेगा 27 वार्डों का नगर परिषदइसी जनसंख्या आधार पर वार्ड गठित किया जा रहा है। वार्ड के प्रारूप का प्रकाशन 19 जुलाई को किया जाएगा। दावा आपत्ति के लिए 19 जुलाई से 1 अगस्त तक का समय निर्धारित है।

दावा आपत्ति का निष्पादन 5 अगस्त तक किया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त को 6 से 8 अगस्त तक तैयार प्रारूप भेजा जाएगा। 10 अगस्त को जिला गजट में प्रकाशन होना है। 12 अगस्त को राज्य निर्वाचन आयोग के साइट पर अपलोड होगा। सारी कवायद निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हो रहा है।

वार्ड सीमांकन का नजरि नक्शा भी प्रारूप के साथ प्रकाशित किया जाना है। वार्ड गठन की प्रक्रिया के साथ ही नगर परिषद के चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। लोगों की निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि दो पंचायतों (बेहट उत्तरी और बेहट दक्षिणी ) के 25 वार्डो को किस प्रकार समेट कर नगर परिषद में अधिकतम 11 वार्डो में शामिल किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews