मुख्य बातें
21 अगस्त को दिल्ली आंदोलन के लिए एमएसयू की तैयारी जोरों पर
पंचायत स्तर पर लगातार बैठक कर मैथिलों को किया जा रहा है जागरूक
फोटो: हिसार पंचायत में आंदोलन की तैयारी में एमएसयू कार्यकर्ता
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिला राज्य आंदोलन को तेज करने के लिए मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से पंचायत स्तर पर लगातार बैठक किया जा रहा है।






इस दौरान प्रखंड के हिसार पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संतोष साह ने की। वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर व मिथिला राज्य आंदोलन के मधुबनी जिला प्रभारी अजय कुमार यादव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा अलग राज्य बनने से ही मिथिला क्षेत्र का समुचित विकास संभव होगा।
हरलाखी में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या का भवन मिथिला के नीवं पर टिकी हुई है। माता सीता के बगैर श्रीराम अधूरे हैं। लेकिन यह बातें रसूखदारों को समझ में नहीं आ रही है और विकास के नाम पर लगातार मिथिला की उपेक्षा हो रही है। मिथिला राज्य बनने से यहां के लोगों को पलायन नही करना होगा।
लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगा। नए राज्य बनने से स्वास्थ्य, शिक्षा बेहतर होगा। एमएसयू कार्यकर्ताओं ने 21 अगस्त को दिल्ली आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की।
बैठक में सुरेंद्र राम, उपेन्द्र पासवान, रामसुंदर पासवान, राकेश मंडल, सीतेश कुमार साफी, शैलेंद्र बैठा, मो. अजीम, सुभाष कुमार साह, रामेश्वर साह व गुड्डू झा सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।








