spot_img

मधुबनी में भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद, तस्कर फरार

spot_img
- Advertisement -

फोटो :जब्त नशीली दवाओं के साथ एसएसबी

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। एसएसबी 48वीं वाहिनी परसा बीओपी विशेष गश्ती दल के जवानों ने गश्ती के दौरान भारी मात्रा में एक बाइक सहित नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। जबकि, तस्कर बाइक एवं दवाएं छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। एसएसबी मधवापुर बीओपी के इंचार्ज इंस्पेक्टर करनाल चंद ने बताया कि हेड कांस्टेबल जीडी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में तीन जवान गश्ती कर रहे थे।

- Advertisement -

इसी क्रम में सीमा स्तंभ संख्या 297 से करीब चार सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में एक युवक बाइक पर कुछ लेकर सीतामढ़ी की ओर से नेपाल जा रहा था। संदेह होने पर जवानों में रुकने की आवाज दी तो वह बाइक सहित लदा कॉर्टून छोड़कर खुली सीमा का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग गया। हालांकि, जवानों में खदेड़कर पकड़ने कक मोशिष की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

हालांकि, इस दौरान भागने के क्रम में उसका मोबाइल गिर गया। जिसे, तत्काल जवानों ने कब्जे में लेकर जब बाइक पर लदे कार्टून की तलाशी ली तो उसके अंदर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं निकली। बरामद दवाओं में 200 पीस एग्जिप्लान कफ सिरप, 600 पीस नीट्रावेट टेबलेट, 300 पीस नीट्रोजैपाम टेबलेट, 100 पीस पेंटाजोसिन इंजेक्शन, 288 पीस एसिटामिनोफेन कैप्सूल, 100 पीस नीट्रोसेम टेबलेट शामिल हैं। इसके बाद जब्ती सूची बनाकर जब्त नशीली दवाएं स्थानीय थाना के माध्यम से ड्रग इंस्पेक्टर मधुबनी को सौंप दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि एसएसबी द्वारा समर्पित जब्ती सूची के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध नियम संगत धारा में कांड अंकित कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। बताते चलें कि भारी मात्रा में जब्त हुई इन नशीली दवाओं के जखीरे से भारत – नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में इनके बड़े रैकेट के कार्यरत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

आज कल सीमावर्ती क्षेत्र के युवक-युवतियों में नशीली दवा सेवन करने का क्रेज काफी बढ़ गया। काफी संख्या में किशोर इसके शिकार बन रहे हैं। लेकिन, स्थानीय प्रशासन इन बातों से बेखबर है। सभी सड़कों के किनारे खेतों में कफ सिरप एवं नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन की खाली बोतल, स्ट्रिप, एमपुल आसानी से देखी जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जनगणना 2027, दरभंगा में पहली बार डिजिटल जनगणना का आगाज, ऐसे करें अपनी ‘स्वगणना’

जनगणना 2027: भारत की सबसे बड़ी नागरिक प्रक्रिया, जनगणना, अब डिजिटल रूप ले रही...

Murshid Alam threat : मुर्शीद आलम को धमकी, अररिया के जोकीहाट से AIMIM MLA को दूसरी बार जान से मारने की धमकी, मांगी 5...

Murshid Alam threat: बिहार की राजनीति में एक बार फिर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का...

Nishant Kumar News: निशांत की पर्दे पर एंट्री से अचानक गरमाई सियासत, Nitish के ’20 साल’ वाली फिल्म ने बढ़ाई उत्सुकता… पढ़िए जब...

निशांत कुमार: जदयू दफ्तर में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बिहार...