spot_img

बेनीपट्टी अपने मायके में रह रहीं इंद्रा की बंद कमरे से मिली लाश, मां आई तो पुलिस के सामने खुला दरवाजा…सामने पड़ा था उसी के कपड़े से ढ़का शव

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी के मानसीपट्टी में घटना की जांच करती बेनीपट्टी थाना पुलिस

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गंगुली पंचायत के मानसीपट्टी गांव में एक विवाहित की उसके मायके में ही संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

मृतका की पहचान मानसीपट्टी गांव निवासी उत्तिम यादव की पुत्री और उसी गांव के सुबोध यादव की पत्नी इंद्रा कुमारी (22) के रूप में की गयी है़।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की शादी गांव के ही सुबोध यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के छह माह बाद से इंद्रा को ससुराल ले जाने को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। और बुधवार को भी होने वाली थी।

फिलहाल इंद्रा मायके में ही रह रही थी। उधर, मंगलवार को घटना की सूचना स्थानीय लोगों की ओर से स्थानीय चौकीदार को दी गयी। इसके बाद चौकीदार ने उक्त घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में थाना के अनुसंधानक सह एसआई रामचंद्र प्रसाद, सूरज कुमार, एएसआई शेषनाथ प्रसाद और संजीत कुमार दल बल के साथ जब घटना स्थल पर पहुंचे तो जिस कमरे में शव था उसमें ताला जड़ा हुआ था।

और इंद्रा के माता पिता के बारे में खेत में होने की जानकारी स्थानीय लोगों की ओर से दी गयी। पुलिस की ओर से उसके माता पिता को घर पर बुलाये जाने पर मां सीता देवी कमरे की चाभी लेकर पहुंची। कमरा खोलने पर फर्श पर शव पड़ा हुआ मिला। और, शव उसी के कपड़े से ढंका हुआ था।

इंद्रा के गले में गला दबाए जाने जैसी पतली रस्सी के निशान भी थे। हालांकि इंद्रा की मां व अन्य परिजनों की ओर से पुलिस को मृतका की ओर से खुद फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिये जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन घटना स्थल से पुलिस को न तो फांसी लगा फंदा मिला नहीं न ही शव लटका हुए अवस्था में मिला।

इस दौरान इंद्रा के पिता के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त भी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये शव को सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दी है। और घटना की जांच में जुट गयी है। स्थानीय लोगों की ओर से विवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime

जहानाबाद-अरवल की बदहाल सड़कों को मिलेगी मुक्ति! बिहार सरकार का 82 करोड़ का मास्टरप्लान

Jehanabad News: जहानाबाद और अरवल जिलों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने 82 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इससे शकुराबाद-कुर्था सड़क चौड़ी होगी#JehanabadNews,#BiharRoadProject,#ArwalDevelopment

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! वीक्षकों के हाथ लगी उत्तर पर्ची, केंद्र अधीक्षक पर भी गिरी गाज

Bihar Police Recruitment: वैशाली में बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हाजीपुर के एक सेंटर पर वीक्षकों के पास उत्तर पर्ची मिलने पर केंद्र अधीक्#BiharPoliceRecruitment,#VaishaliNews,#HajipurExamFraud

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गृह प्रवेश: क्या अस्पतालों की बदहाली होगी दूर? मिला बड़ा संकेत!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में अपने नए सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले#BiharHealthMinister,#NishantKumar,#PatnaNews