spot_img

India-Nepal Border पर गौ तस्कर एक्टिव, बलान नदी का रास्ता तस्करों के लिए सेफ

दो गायों के साथ दो तस्कर धराए

spot_img
- Advertisement -

खुटौना। लौकहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 245 के भारतीय सीमा में गाय की तस्करी कर रहे दो तस्करों को दो गाय के साथ धर-दबोचा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

गिरफ्तार तस्करों की पहचान लौकहा थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी मो. मुजिबुल तथा लौकही थाना क्षेत्र के करियौत निवासी मो. नसरूल के रूप में हुई है। लौकहा पुलिस ने प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दोनों गौतस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- Advertisement -

एसएसबी के एसिस्टेंट कमांडेंट अजीत सिंह के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जहां प्राप्त सूचना के बाद चिन्हित स्थल पर एसएसबी बलों की मदद से नाका लगाया गया। नेपाल सीमा से 200 मीटर आगे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दो तस्करों को दो गाय के साथ दबोचा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| दीपावली पर Vigilance का बड़ा एक्शन! 5 लाख की रिश्वत लेते मधुबनी के पथ निर्माण इंजीनियर रितेश रंगे हाथ धराया, घर से मिले करोड़ों

पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने लगातार तस्करी करने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि लागातार दो वर्षों से नेपाल के सप्तरी जिला अंतर्गत इटहरी से बलान नदी के रास्ते लौकहा लाकर बेच देते हैं।

गिरफ्तार तस्करों के फर्द बयान पर‌ प्रतिवेदन देते हुए दोनों तस्करों को लौकहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया जबकि रेस्क्यू किये गये दो गाय को लौकही थाना क्षेत्र के नारी नंदनगर के गो सदन के हवाले कर दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

PM Modi Trump: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे दिए। यह दावा अमेरिकी लॉबिंग फर्म की फाइलिंग से सामने आ#PMModi,#DonaldTrump,#Congress

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime