
मुख्य बातें
आगामी 4 से 6 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला सम्मलेन की तैयारी में जुटे भाकपा कार्यकर्ता
आयोजित सम्मलेन में करीब 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
फोटो: सम्मलेन की तैयारी में पिपरौन पंचायत में बैठक करते भाकपा कार्यकर्ता
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी केवीएस कॉलेज के प्रांगण में आगामी 4 से 6 सितंबर तक आयोजित भाकपा के तीन दिवसीय जिला सम्मलेन को लेकर हरलाखी अंचल के कार्यकर्ताओं ने जोर शोर तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर प्रत्येक दिन एक पंचायत में बैठक किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिपरौन पंचायत में एक बैठक की। जहां जिला सम्मलेन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो व संचालन पैक्स अध्यक्ष श्याम पूर्वे ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी ने कहा जिला सम्मलेन में भाकपा के राज्यसभा सांसद बी संतोष, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा व राज्य सचिव रामनरेश पांडेय शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मलेन का उद्देश्य पार्टी व कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करना है।इसीलिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मलेन में भाग लेने की जरूरत है।
मौके पर पंसस शशिकांत मिश्र, विजय ठाकुर, किशुन मंडल, निशांत चौधरी, अशोक मिश्र व सुशील महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




