
मुख्य बातें
जेल भेजा गया, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
फोटो :अंधराठाढ़ी में बाइक लूट कांड के एक अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजती पुलिस
अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अंधराठाढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।पुलिस ने मात्र तीन दिनों के अंदर जख्मी कर युवक से बाइक , मोबाइल और पैसे छीन कर भागने वाले गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते रविवार की शाम में थाना क्षेत्र के धकजरी गांव स्थित एक पुल के निकट अपराधियों ने अन्धराठाढ़ी से अपने गांव लौट रहे एक युवक को घेर कर चाकू मार कर उसे जख्मी करके उसकी बाइक , मोबाइल और पैसे छीन कर फरार हो गए थे।जख्मी युवक की पहचान थानां क्षेत्र के देढुआ गांव निवासी रामसागर यादव के पुत्र प्रभाष कुमार यादव के रूप में हुई थी।
वह फिलहाल डीएमसीएच में इलाजरत है। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस इस कांड को गम्भीरता से लेकर अनुसंधान में जुट गयी थी।मंगलवार की देर शाम को उक्त लूट कांड के अपराधियों में से एक धकजरी गांव के छोटू कामत को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।उसके पास से लूट की बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है। शेष फरार अपराधियों की तलाश जारी है।बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






