spot_img

Big crime In Madhubani’s Babubarhi | 5 अपराधियों ने चलती पिकअप पर की फायरिंग, लूटे पश्चिम बंगाल के चालकों से 5 हजार और मोबाइल

spot_img
- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र में बदमाशों के द्वारा लूटपाट के उद्देश्य से पिकअप चालक पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 5 और 6 बजे सुबह की है। थाना क्षेत्र के बाबूबरही- फुलपरास मुख्य मार्ग पर बरैल चौक के पास शुक्रवार सुबह में बदमाशों ने चलती पिकअप पर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Big crime In Madhubani’s Babubarhi | दो पिकअप एक साथ पश्चिम बंगाल से चलकर बाबूबरही के तेघरा  स्थित मछली उत्पादन केंद्र पर मछली लेकर आ रही थी

गौरतलब है कि दो पिकअप एक साथ पश्चिम बंगाल से चलकर बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव स्थित एक मछली उत्पादन केंद्र पर मछली लेकर आ रही थी।उक्त मछली लदे पिकअप को दो बाइक पर बैठे पांच बदमाशों ने 7 किमी से पीछा करते हुए आये।सभी उचक्के हेलमेट पहने हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Big crime In Madhubani’s Babubarhi | बाबूबरही – फुलपरास मुख्य मार्ग पर बरैल चौक के पास हुई वारदात ,तफ्तीश में जुटी पुलिस

बरैल चौक के पास बाइक रोक कर उन्होंने चलती पिकअप पर गोली चला दी।गोली पिकअप चालक के कंधे को छूकर निकल गयी।हालांकि पिकअप चालक के कंधे पर घाव के निशान बन गए।वहीं पीछे से आ रही पिकअप को रोक कर चालक के साथ मारपीट करते हुए 5 हजार रुपये नगद तथा एक मोबाइल छीन लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Big crime In Madhubani’s Babubarhi |फायरिंग में दोनों पिकअप चालक हुए जख्मी

सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फुलपरास की ओर भाग निकले।इसकी जानकारी पिकअप चालक के द्वारा मछली केंद्र के मालिक को दिया गया।मालिक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Big crime In Madhubani’s Babubarhi | दोनों चालक पश्चिम बंगाल के

दोनों पिकअप चालाक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही लाया गया। जहां इलाज के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। दोनों चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी प्रभात बहादुर तथा आनंद कुमार के रूप में हुई है।प्रभात बहादुर पर अपराधियों ने गोली चलायी थी।

Big crime In Madhubani’s Babubarhi | थानाध्यक्ष चंद्रमणि कहते हैं, अभी नहीं मिला है कोई आवेदन, चल रही छापेमारी

थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis