spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में शराबी चालक ने अनियंत्रित ट्रैक्टर से दो लोगों को कुचला

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मुख्यालय में मंगलवार की शाम हुए ट्रैक्टर दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गए हैं। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कटैया गांव के अभिषेक सहनी और जगरनाथ सहनी के रूप में की गयी है़।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का चालक व बेनीपट्टी के मो. अरमान शराब पीकर ट्रैक्टर लेकर बनकट्टा की ओर जा रहा था। जहां अनियंत्रित होकर पहले बेहटा में एक साइकिल में ठोकर मार दी। फिर वहां से निकलने पर कूछ दूरी पर जाकर बायीं ओर फिर एक बाइक में ठोकर मार दी।

- Advertisement -

इसके कारण बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। घटना के बाद जैसे ही लोग जुटना शुरू हुए तो ट्रैक्टर चालक फिर रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। चालक इतना नशे में था कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पांच सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता गया। दुर्घटना के बाद से सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जहां किसी ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

- Advertisement -

मौके पर थाना के पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंच ट्रैक्टर को जेल के पास घेर लिया और शराबी चालक को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए भेजवाया। इधर, घटना के बाद से सड़क पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। उधर, दोनों घायलों का इलाज चल रहा है़। इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है़। साथ ही शराबी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार टेंडर घोटाला: पटना हाईकोर्ट का ED से सीधा सवाल- याचिकाकर्ता ‘मोहरा’, असली मास्टरमाइंड कौन? 6 अफसरों पर चुप्पी क्यों?

Bihar Tender Scam: बिहार के बहुचर्चित सरकारी टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटना हाईकोर्ट ने जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कोर्ट ने 6 वरिष्ठ अध #BiharTenderScam,#PatnaHighCourt,#EDProbe

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: ‘चंचल यादव का अच्छा उदाहरण बनाएंगे’, पुलिसकर्मी पर देश भर में केस दर्ज कराएंगे!

Rahul Gandhi Delhi Police: राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल चंचल यादव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट मामले में देश भर में एफआईआर दर्ज कर #RahulGandhi,#DelhiPolice,#NSUIProtest

तेजस्वी का बड़ा दिल! JDU के दिग्गज नेता को अस्पताल में किया प्रणाम, बिहार की राजनीति में नई चर्चा

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नई तस्वीर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के IGIMS में भर्ती JDU के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात कर उनका ह #BiharPolitics,#TejashwiYadav,#VashishthaNarayanSingh

शीतला माता मंदिर दर्शन में 14 भक्तों की ट्रक से कुचलकर मौत! 2 पुलिसकर्मी समेत 30 ज़ख़्मी|अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर रौंदा

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला माता मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह #GwaliorAccident,#MadhyaPradeshNews,#DevoteesKilled