back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News|Basopatti News| बासोपट्टी के दो Inter Colleges रहे Education Department के रडार पर, दिनभर चला Inspection

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News|Basopatti News| बासोपट्टी के दो Inter Colleges शुक्रवार को Education Department के रडार पर रहे। इन दोनों ही कॉलेजों में आज दिनभर Inspection चलता रहा। उप निदेशक विमल ठाकुर आज बासोपट्टी के दो इंटर कॉलेजों के औचक (Day long inspection in Inter College of Madhubani) निरीक्षण के लिए पहुंचे थे| जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं, जीकेजेडी कॉलेज का है, जहां निरीक्षण करते उप निदेशक विमल ठाकुर हर एक बिंदु की पड़ताल में जुटे हैं।

Madhubani News|Basopatti News| प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कार्यालय,खेल मैदान, कक्षा, शौचालय

बासोपट्टी बाजार स्थित गिरिजा कल्याणेश्वर जिया दास महाविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के उप निदेशक विमल ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। इनके साथ डीपीओ भी थे। अधिकारियों ने प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कार्यालय,खेल मैदान,वर्ग कक्षा,शौचालय सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल के दौरान प्रसन्नता व्यक्त की।

Madhubani News| Basopatti News| टीम ने शिक्षक,  शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति देखकर हर बिंदुओं पर पूछताछ की

अचानक जांच के लिए पहुंची टीम ने शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति देखकर हर बिंदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की जमीन, मकान, कक्षा रूम, डेस्क, बेंच,कुर्सी,टेबुल, आलमीरा, शौचालय, जिम सुविधा, पेयजल की व्यवस्था,लाइब्रेरी, लेबोरेट्री आदि सभी मूलभूत सुविधाओं का भौतिक रूप से सत्यापन किया।

Madhubani News| Basopatti News| दस्तावेज, उपस्थिति पंजी समेत अन्य कागजातों का अवलोकन

महाविद्यालय के विभिन्न दस्तावेज, उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजात का अवलोकन किया। जिसके बाद प्राचार्य,शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारी ने कॉलेज की विधि व्यवस्था को देख हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज का भौतिक निरीक्षण संतोषजनक पाया गया है।

Madhubani News| Basopatti News| कॉलेज में सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच, ये रहे मौजूद

मौके पर कॉलेज प्राचार्य अजय कुमार झा, प्रो जयशंकर प्रसाद सिंह,सुधीर कुमार ठाकुर,ललित झा,रत्नेश्वर झा,वैदेही कुमारी,विनय पांडेय,विनय झा,राधिका रमण चौधरी,सूर्य प्रसाद,रौशन ठाकुर,मुरली प्रसाद, वीरेंद्र कुमार,विजय पासवान,अरुण सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इसी तरह राम जानकी महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कॉलेज में सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, दिल में होली जल रही...डोमन गांव में दर्दनाक वारदात, होली के बहाने घर में घुसकर पिता की हत्या, बेटा खून से लथपथ
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें