spot_img

Madhubani News | Indo Nepal Border पर धौंस, यमुनी में गया मछली मारने, पैर फिसला, डूबा, अब मिला, मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Indo Nepal Border पर धौंस, यमुनी में गया मछली मारने, पैर फिसला, डूबा, अब मिला, मौत। जहां, एसडीआरएफ टीम ने नदी में डूबे 60 वर्षीय अधेड़ मछुआरे का शव बरामद कर लिया। इंडो नेपाल बॉर्डर के ब्रह्मपुरी गांव स्थित धौंस एवं यमुनी नदी के संगम तट के समीप यह बड़ा हादसा हुआ था। जहां,

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| गुलटेन सहनी की डूबने से मौत

मधवापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव स्थित धौंस एवं यमुनी नदी के संगम तट के समीप बीते शुक्रवार को नदी में डूबे इसी गांव के स्व.सुन्नर सहनी के पुत्र गुलटेन सहनी (60 वर्ष) का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। शव बलवा बैरेज से पश्चिम से बरामद किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime |मधुबनी आम बाग में मिली युवक की जली लाश! कोईलख-मोतीपुर मुख्य सड़क किनारे ' कौन?' | अज्ञात

Madhubani News| मछली पकड़ने के दौरान फिसला था पैर

जानकारी के अनुसार, गुलटेन शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी में डूब गया था। जिसकी शनिवार की सुबह से एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा मित्र के सहयोग से खोजबीन की जा रही थी। शव बरामद होने के बाद मौके पर बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ नीलेश कुमार, थाना के प्रशिक्षु एसआई चांद रशीद सदल बल पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News|मिथिला की पहचान बचाने की मुहिम शुरू! मधुबनी में आज से 5 दिन नई पीढ़ी तक पहुंचेगी अनमोल विरासत|जानें क्या है खास

Madhubani News| सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में

जहां समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दीपक ठाकुर, कांस्टेबल मंगल कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार सिंह, इंदल कुमार, संतोष यादव, आपदा मित्र संजय यादव, सर्वजीत कुमार आदि शामिल थे। मौके पर पूर्व मुखिया अमरेंद्र राय राजू, मुखिया राजेश कुमार,अंचल नाजिर चंदन कुमार,राजस्व कर्मचारी सूरज भारती, चौकीदार जयमंगल यादव, शत्रुघ्न पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली में PM मोदी का आज मेगा शो! लाखों की भीड़ के लिए ऐसी तैयारी, जानें रूट और पार्किंग

Vaishali PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंच रहे हैं। लाखों की भीड़ के लिए 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। नीतीश सेतु समेत कई विकास परियोजन#VaishaliPMVisit,#BiharNews,#PMModi

बिहार के उद्यमियों के लिए आई बड़ी खबर! अब नहीं जाएगी 3500 करोड़ की पूंजी, बैंक और संघ ने मिलाया हाथ

Bihar MSME: बिहार में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और राज्य से बाहर जा रही 3,500 करोड़ की पूंजी को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार उद्यमी संघ ने हाथ मिलाया है। इ#BiharMSME,#BiharIndustry,#CentralBankOfIndia

बिहार में बिजली क्रांति! ₹1.72 लाख करोड़ का बंपर निवेश, अडानी-NTPC ला रहे ये बड़े प्रोजेक्ट

Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower

गया में धू-धू कर जली CNG कार, शीशा तोड़कर ऐसे बची दो लोगों की जान!

Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident