Madhubani News|Khajauli News| खेत से मिली अधेड़ की लाश। जहां, कसमा मरार गांव के एक खेत से अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद हुई है। शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं थे। खजौली पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
Madhubani News| Khajauli News| एक खाली खेत से बुधवार को 40 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मिली लाश
खजौली स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुआ पंचायत के कसमा मरार गांव के वार्ड 9 स्थित मध्य विद्यालय कसमा से पूरब एक खाली खेत से बुधवार को 40 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद की गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना (Dead body of middle-aged man found in Madhubani field) पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे मधुबनी भेज दिया है।
Madhubani News| Khajauli News| शरीर पर नहीं थे एक भी वस्त्र
समाचार प्रेषण तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं थे। वह सिर्फ भूरे रंग का एक अंडरवियर पहने हुए था। उनके शरीर पर कोई घाव के भी निशान नहीं थे। उनकी मृत्यु कब हुई? कैसे हुई इस संबंध में कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा था।
Madhubani News| Khajauli News| थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया
किंतु, शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बीते रात ही उसकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।