Deshaj Times

Madhubani News: अड़ेर के जमुआरी में ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरने से मौत

Madhubani News: अड़ेर के जमुआरी में ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरने से मौत

Madhubani News: अड़ेर के जमुआरी में ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरने से मौत

बेनीपट्टी। अड़ेर थाना क्षेत्र के अड़ेर उतरी पंचायत के जमुआरी गांव में ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान इसी गांव के अशोक महतो के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की शाम करीब 6ः30 बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है की मृतक ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़े थे।

जहां ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से नीचे गिर गये। काफी उंचाई से नीचे गिरने के कारण वें गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जहां स्थानीय लोगों ने वाहन की मदद से गंभीर रूप से घायल अशोक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजवाया। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया।

दरभंगा ले जाने के दौरान घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, शव वापस गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। परिजन दहारे मार मार कर रोने विलखने लगे। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री सहित चार संतान है। जिसके उपर से पिता का साया उठ गया है। बता दें कि मृतक ही घर में एक कमाउ व्यक्ति थे।

Exit mobile version