spot_img

मधुबनी के झंझारपुर में सेफ्टी टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत,आक्रोशित लोगों ने किया घंटों मुख्य सड़क को जाम

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शहर के मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह साइकिल सवार एक चौदह वर्षीय मासूम को सेफ्टी टैंकर चालक ने टक्कर मार जान ले लिया।

- Advertisement -

घटना बाजार समिति के सामने मुख्य सड़क की है जहाँ ठोकर लगते ही बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने बच्चे को उठाकर झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सेफ्टी टैंकर चालक को अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

वहीं, आक्रोशित लोगों ने सेफ्टी टैंकर के सभी टायर का हवा निकाल कर बीच सड़क पर छोड़ कर जाम कर दिया। मृतक रुद्रपुर थाना के महरैल गांव निवासी मो.आबिद अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र मो. बेलाल बताया जाता है। मृतक बालक झंझारपुर नगर परिषद मदरसा चौक निवासी मो.अहमद और मो. फिरोज का भगिना था जो अपने मामा के यहां रहता था। बेलाल के पिता मजदूरी करने को लेकर दिल्ली गए हैं।

- Advertisement -

घटना के बावत बताया जाता है कि बेलाल थाना की ओर से अपने मामा के घर साइकिल से जा रहा था। बाजार समिति के समीप पहुंचते ही सेफ्टी टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे चला गया। लोगों ने बताया कि बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।

मौत की खबर सुनते ही चारों ओर से लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सेफ्टी टैंकर गाड़ी को रोक लिया गया। इस दुर्घटना में मौत को लेकर करीब 2 घंटे तक झंझारपुर मुख्य सड़क बाधित रहा। टैंकर को रोड पर ही लगा कर जाम कर दिया था।

दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस इंस्पेक्टर महफूज आलम, थानाध्यक्ष राशिद परवेज और एएसआई संजय कुमार सिंह ने शांति और शालिनतापूर्वक आक्रोशित लोगों को समझाते बुझाते रहे। काफी मशक्कत के बाद सरकारी मुआवजे की मांग पूरा करने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! 8 जिलों में रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश-बिजली का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 30 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत 8 जिलों में वज्रपात#BiharWeather,#HeavyRainAlert,#MonsoonBihar

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct