back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

हरलाखी में परिजनों के साथ सो रहे बाल को काटा सांप, मौत से मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
स्वजनों के साथ घर में सोया हुआ था बालक, सुप्तावस्था में सर्प ने काटा
फोटो: शव के नजदीक विलाप करते मृत बालक के परिजन

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर टोल में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान रामबहादुर मुखिया के पुत्र चंदन कुमार मुखिया के रूप में हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बालक घर में अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था। रात करीब एक बजे सोए हुए अवस्था में बालक को बाएं हाथ में विषैले सर्प ने काट लिया। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। कुछ देर बाद अचानक बालक की तबियत बिगड़ने लगी तो उसकी मां ने आस पास के लोगों को बुलाया। लेकिन तबतक देर हो गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: 'मुझे भी चाहिए...', शराब मांगते ASI का Video Viral, SP योगेंद्र का 24 घंटे में बड़ा एक्शन सस्पेंड..क्या है पूरा मामला?

बालक की मौत हो चुकी थी। बावजूद स्वजनों ने आस पास के एक निजी चिकित्सक से जांच करायी। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक एक भाई व एक बहन था। इकलौते पुत्र की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। बालक के माता पिता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही खिरहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर फिल्म’ पर मंडराया संकट! क्या फिर होगी रिलीज में देरी?

Love and War Film: बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली की आने वाली...

आज का पंचांग 11 मार्च 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

Aaj Ka Rashifal: बुधवार, 11 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: प्रातःकाल की प्रथम रश्मियों के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की...

UPSC Result 2024: नाबिया परवेज ने हासिल की 29वीं रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी

UPSC Result: बुलंदशहर की नाबिया परवेज ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें