back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Madhubani में रात 1:30 बजे दीवार फांदकर घुसे 6 हथियारबंद डकैतों का 3 घरों में डाका, बच्चों पर तानी पिस्टल, बुजुर्ग को पीटा, पोती से चेन छीनी – Madhubani में खौफनाक डकैती

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी में बड़ी डकैती हुई है। खौफनाक। हथियारों के साए में 3 घर लूटकर अपराधी आराम से चलते बने। इस दौरान अपरधियों ने बच्चों पर पिस्टल तान दी। वारदात रात 1:30 बजे की है। दीवार फांदकर घुसे छह डकैतों ने बच्चों पर पिस्टल तानकर लोगों को बदहवास कर दिया – 10 लाख की लूट करते सभी आराम से निकल गए।@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

चाबी मांगी, जेवर और कैश लूटा – मधुबनी में लाखों की डकैती

बच्चों पर पिस्टल, बुजुर्ग की पिटाई और पोती से चेन छीनी – मधुबनी में खौफनाक डकैती, गोदरेज की चाबी मांगी, जेवर और कैश लूटा – मधुबनी में लाखों की डकैती से दहशत, रात के सन्नाटे में 3 घरों में डाका! पिस्टल की नोक पर लूटी जिंदगियां! मधुबनी में डकैतों का तांडव, पुलिस प्रशासन सवालों में। मधुबनी में ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठे सवाल@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में हथियारबंद डकैतों का आतंक, तीन घरों को बनाया निशाना

मधुबनी (रहिका), देशज टाइम्स – बीती देर रात रहिका का अक्सपुरा गांव अपराधियों के गिरफ्त में था। इस दौरान हथियारबंद डकैतों ने दहशत फैला दी। करीब 1:30 बजे रात में छह डकैत दीवार फांदकर गांव के तीन घरों में घुसे और लाखों की संपत्ति लूट ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सदमे और आक्रोश का माहौल है।

पूरे परिवार को बनाया बंधक, बच्चों पर पिस्टल तानी, लूटी संपत्ति

जानकारी के अनुसार डकैती के दौरान अपरधियों ने शत्रुघ्न चौधरी के घर में डकैतों ने दो कमरों का ताला तोड़ दिया। बच्चों पर पिस्टल तानकर गोदरेज की चाबी मांगी। इस दौरान जेवरात समेत करीब ₹10 लाख की संपत्ति लूटकर सभी आराम से निकल गए। हालांकि, बहू ज्योति चौधरी ने बताया कि डकैत पूरी तैयारी के साथ आए थे। पूरे परिवार को बंधक बना लिया था

बुजुर्ग की पिटाई, पोती से चेन-मोबाइल छीना

दिनेश चौधरी के घर में डकैती के दौरान जब उन्होंने विरोध किया, तो डकैतों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उनकी पोती के गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन भी लूट लिया गया।

क्यों मधुबनी में अक्सर ऐसा होता है…इल्जाम हैं सीधा पुलिस पर

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के 3 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रात्रि गश्ती नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने उठाई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजीव कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। रहिका थानाध्यक्ष को डकैतों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

नहीं हो रही रात्रि गश्ती, हौंसले बुलंदी पर हैं अपराधियों के ग्रामीणों की मांग – रात्रि गश्ती हो नियमित

गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस रात्रि गश्ती नहीं करती, जिससे डकैत बेखौफ हो गए हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और शस्त्रधारी गश्ती दल तैनात करने की मांग की है।

मधुबनी में बढ़ते अपराध और पुलिस की सुस्ती

मधुबनी में बढ़ते अपराध और पुलिस की सुस्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रहिका थाना क्षेत्र में हुई डकैती की यह घटना पुलिस प्रशासन की रात्रि निगरानी व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई में कितनी तेजी लाती है और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था कब सुदृढ़ होती है

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें