- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। जिला पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने विधि व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण करने, कार्यहित, प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं लोकहित में लापरवाही बरतने की बारंबार शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए साहरघाट थानाध्यक्ष विजय पासवान को लाइन हाजिर कर दिया है।
- Advertisement -
उनकी जगह पर अंधरामठ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को साहरघाट थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया गया है। नव पदस्थापित एसएचओ कुमार के आगामी 17 अक्टूबर को योगदान करने की संभावना है। विजय पासवान के स्थानांतरण से थाना क्षेत्र के हर तबके के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
- Advertisement -
उन्होंने अपने कार्यकाल मेहर तबके के लोगों को विभिन्न तरह से परेशान करने का काम किया है। उनकी निजी जिंदगी भी कलंकित करने वाली रही है।
- Advertisement -




