back to top
15 जून, 2024
spot_img

मधुबनी में Dial 112 Police Team पर गांव में घेरकर हमला! शादी में गाना बजाने पर बवाल, लाठी-पत्थरों से हमला – पुलिस गाड़ी तोड़ी, दो जवान जख्मी

spot_img
Advertisement
Advertisement

गांव में घेरकर हमला! मधुबनी में डायल 112 टीम पर लाठियों से हमला, कई आरोपी फरार। मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला! शादी में गाना बना बवाल का कारण! विवाद सुलझाकर लौट रही पुलिस टीम पर अचानक हमला।@मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।

विवाद सुलझाने में बड़ा फसाद – गाड़ी तोड़ी, पत्थर फेंके

गांव लौट रही 112 टीम पर बरसा लाठियों-पत्थरों का कहर। पुलिस विवाद सुलझाने पहुंची थी, लौटते वक्त ग्रामीणों ने कर दिया हमला – गाड़ी तोड़ी, जवान घायल। 112 की टीम पर हमला! मधुबनी के त्रिमुहान गांव में पुलिस पर जानलेवा वार, दो आरोपी गिरफ्तार। मधुबनी में प्रशासन के सामने खुला चुनौती का चेहरा! 15 पर केस, 6 नामजद – पुलिस पर जानलेवा हमला।@मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।

मधुबनी में डायल 112 की टीम पर जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

मधुबनी, देशज टाइम्स| मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव में डायल 112 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। आपसी विवाद सुलझाकर लौट रही पुलिस की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विवाद सुलझा रहे थे पुलिसकर्मी, लौटते वक्त हुआ हमला

घटना बीती रात 8:42 बजे की है जब शादी समारोह में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना डायल 112 को मिलीटीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर रही थी। मामला सुलझाकर जब टीम लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर पथराव और हमला शुरू कर दिया

गिरफ्तारी और फरार आरोपी

हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना में शामिल दो हमलावरों – अमित कुमार और नीतीश कुमार (दोनों त्रिमुहान गांव निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी – केशव पासवान, त्रिवेणी पासवान, आनंद पासवान और दिलीप पासवान – फरार हैं। कुल 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 6 नामजद हैं। पुलिस की कई टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी का बयान: पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं

बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि

“पुलिस टीम अपना कर्तव्य निभा रही थी। उस पर हमला करना कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check...

दरभंगा में आधी रात पुलिस चेकिंग! ग्रामीण एसपी ने 4 थानों में मारा औचक...

ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की पीठ में उतार दी अपराधियों ने गोली

कैमूर के कुदरा में महिला पुलिसकर्मी पर बुलेट सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करते...

हे केदारनाथ- पूरा परिवार अनाथ: गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, मासूम समेत 7 की मौत, बचा सिर्फ राख

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: 23 महीने के मासूम समेत 7 श्रद्धालुओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें