Madhubani News: खुटौना में दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी
- Advertisement -
Madhubani News: खुटौना में दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी| एक की हालत गंभीर। जहां, खुटौना के ललमनियां थाना क्षेत्र के तोरियाही कालेज के पास एन एच 227 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक (Direct collision between two bikes in Madhubani’s Khutauna, one dead, three injured) बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं, तीन घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग बाइक पर चार युवक सवार थे। एक बाइक सवार लौकहा से ललमनियां की ओर आ रहा था तथा दूसरा बाइक सवार ललमनियां से लौकहा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार की रफ्तार अत्यधिक थी और अचानक आमने-सामने की टक्कर लग गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार एनएच पर घिसटते हुए दूर जाकर गिरा जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गई। ललमनियां पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा और ग्रामिणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया जहां स्थित को भांपकर डाक्टरों ने मधुबनी रेफर कर दिया है।
इसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक की पहचान युक्ति लाल साह के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह जो लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी गांव का रहने वाला बताया है जिन्होंने उसी गांव के अपने क्लास साथी 23 वर्षीय मनीष कुमार झा के साथ बाइक पर सवार होकर घर से ललमनियां के तोरियाही कालेज में 12 वीं की फार्म जमा करने के लिए आ रहा था।
दूसरा घायल बाइक सवार रघुनंदन मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अविकांत कुमार अपने साथी रामदुलार जो सनपतहा सरायगढ़ भपटियाही, थाना भपटियाही, जिला सुपौल का रहने वाला बताया गया है जो यूटयूब चैनल की रिपोर्टिंग कर ललमनियां से लौट रहा था। बता दें कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।
Bihar Special Trains: 17 नवंबर 2026 को समस्तीपुर मंडल से पाटलिपुत्र के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा और दरभंगा से ये ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देंगी।#BiharSpecialTrains,#SamastipurTrains,#Patliputra
Darbhanga Murder: दरभंगा में 30 वर्षीय विष्णु भारती का शव संदिग्ध हालत में नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की। मृतक की पत्नी गर्भवती है और तीन बे#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForVishnu
Bihar Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया-किउल रूट से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियो#BiharSpecialTrains,#IndianRailways,#TrainServices
UP IAS Transfer: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला किया। वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले गए, साथ#UPIASTransfer,#UttarPradeshNews,#AdministrativeReshuffle