back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 24, 2025

Madhubani News: रहिका के इजरा में जन से सीधा संवाद, लाभुकों से विकास की बात, बनाया साझेदार, लिया फीडबैक, बनेगा जनता का प्रशासन समन्वयक

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स। रहिका प्रखंड के इजरा पंचायत सचिवालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार के अध्यक्षता में हुआ।

- Advertisement - Advertisement

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग एवं चादर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार, सीओ राम प्रवेश प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार, कल्याण पदाधिकारी नीतू कुमारी एवं इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातून ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement - Advertisement

जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकासनात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया एवं फीडबैक भी दिया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ निरंजन कुमार ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ रहिका प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में Bihar Youth Festival का आगाज़: कलाकारों ने मोहा सबका मन, पटना की मेघा रानी ने लूटी महफिल

आमजनों तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना और उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों की ओर से सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। आर्थिक रूप से सबल बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं।

इसी प्रकार हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियां उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गांव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचरे का उठाव कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Agriculture News: मधुबनी में किसानों के हक पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं! अन्नदाताओं की बदलेगी तकदीर, हरियाली लिखेंगी नई इबारत

उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। कार्यक्रम को सीओ राम प्रवेष प्रसाद,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार, कल्याण पदाधिकारी नीतू कुमारी, बीसीओ नीरज कुमार, संख्किी पदाधिकारी प्रभास पाठक,लोहिया स्वच्छता अभियान प्रखंड कोडिनिटर रूबी कुमारी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश झा आदि ने भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में Bihar Youth Festival का आगाज़: कलाकारों ने मोहा सबका मन, पटना की मेघा रानी ने लूटी महफिल

इस अवसर पर मुखिया मो.सनाउल्लाह, मिथिलेश यादव, नरेंद्र चोरसिया, रोजगार सेवक विनोद कुमार, पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान, एहतेसामुल हक, अफजल हुसैन, मनोज पर्वे, जफर हुसैन, जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद, मो.अनसूर, मो.प्रवेज,सुरेन्द्र चौधरी, मो.अब्दु ल्लाह,योगन्द्र महतो,अकबर नदाफ, उदय कुमार,तनवीर आलम, शिव कुमार,क्रांती देवी,जमील अहमद बब्लू गंगा महतो,दुर्गेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi News: सीतामढ़ी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे CM नीतीश? अधिकारियों की छुट्टियां रद्द!

Sitamarhi News: बिहार की राजनीति में हलचल कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार...

Sitamarhi News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीतामढ़ी दौरा, करोड़ों की सौगात की चर्चा से प्रशासनिक हलकों में हलचल!

Sitamarhi News: एक बूंद गिरने से पहले ही समंदर मचल उठा है, क्योंकि विकास...

कुलदीप सेंगर बेल: उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने फैसले को बताया ‘काल’, सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

Kuldeep Sengar Bail: कभी-कभी न्याय की सीढ़ियां इतनी जटिल हो जाती हैं कि पीड़ितों...

Patna Sports News: सांसद खेल महोत्सव से उभरेगी नई प्रतिभा, रविशंकर प्रसाद ने किया समर्थन

Patna Sports News: खेल का मैदान, सपनों की उड़ान का पहला पायदान होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें