Madhubani News|देखें VIDEO| यही है लोक अदालत, Madhubani की District & Sessions Judge Anamika…और 75-80 साल के वृद्ध दंपती, देखें VIDEO| जहां, मधुबनी कोर्ट में जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका की पहल पर राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा 75-80 साल के वृद्ध दंपति का मामला। देखें,VIDEO|
Madhubani News| 75 साल की जागिया देवी, पति 80 वर्षीय गंगा राम यादव, चाहिए भरण पोषण
मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट। लदनियां थाना क्षेत्र के धनजईया गांव से जुड़ा है मामला जहां मधुबनी परिवार न्यायालय के जज राजेश कुमार बच्चन की कोर्ट ने गांव के तकरीबन 75 साल की जागिया देवी ने अपने पति 80 वर्षीय गंगा राम यादव पर भरण पोषण का मामला पिछले एक वर्ष से चल रहा है। इसी मामले को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में जजिया देवी की ओर से आवेदन दिया गया था।
Madhubani News| जिला जज अनामिका टी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए न्यायाधीश अनूप सिंह कोर्ट में पहुंचीं जहां
इसको लेकर एडीजे 12 के न्यायाधीश अनूप सिंह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिला जज अनामिका टी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए न्यायाधीश अनूप सिंह कोर्ट में पहुंचीं। फिर क्या हुआ जानिए
जहां इन दोनों बुजुर्ग पर नजर पड़ते ही पूरे मामले की जानकारी जगिया देवी से लेते हुए उनके पति को कोर्ट कहचरी की भाग दौड़ और जेल जाने से बचने के लिए जजिया देवी को भरण पोषण के लिए पेंशन में राशि देने के फैसले को स्वीकार करने का निर्देश दिया। वृद्ध गंगा राम यादव वॉटर वेज डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हैं। लगभग बीस हजार पेंशन पा रहे हैं।