

मधुबनी, देशज न्यूज। मधुबनी के डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे (Dr. Nilesh Ramchandra Deore) से स्पाइस जेट ने बैग के नाम पर अधिक वसूली कर नियम तोड़ दिया है। इसकी जानकारी स्वयं डीएम देवरे ने अपने ट्रिवर पर दी है।
उन्होंने कहा है, बॅैग के नाम पर स्पाइस जेट ने उनसे अधिक पैसे वसूल लिए जबकि उनके बैग में जो सामान थे वह उड़ान भरने के सभी नियमों के तहत ही थे।
निलेश रामचंद्र देवरे (Nilesh Ramchandra Deore) ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोविड 19 ( Covid19) महामारी सबसे सटीक उदाहरण है यह बताने के लिए कि प्रतिकूल स्थिति कैसे यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूलने केअवसर में तब्दील हो चुका है
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर स्पाइस जेट का एक रसीद शेयर करते हुए लिखा है, उनसे विमान कंपनी ने एक अतिरिक्त बैग के लिए एक्स्ट्रा किराया वसूल लिया, जबकि उनके सामान का वजन निर्धारित 15 किलो से कम था।
डीएम डॉक्टर देवरे ने ट्वीट में लिखा, कोविड 19 ( Covid19) महामारी सबसे सटीक उदाहरण है यह बताने के लिए कि प्रतिकूल स्थितियों में कैसे यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूलने के अवसर में तब्दील हो चुका है। उन्होंने स्पाइस जेट को टैग करते हुए लिखा है कि 15 किलो से कम वजन होने पर भी उनसे अतिरिक्त बैग के लिए ₹750 वसूला गया।


You must be logged in to post a comment.