

Madhubani News: देखें VIDEO | मधुबनी का (Every child of Madhubani will become knowledgeable) हर बच्चा बनेगा ज्ञानवान| मुहिम में जुड़ा Madhubani| देखें VIDEO|
बच्चों को साक्षर बनाने की बड़ी मुहिम से जुड़ा मधुबनी
विश्व साक्षरता दिवस पर डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अशिक्षित बच्चों को साक्षर बनाने के लिए सरकार की ओर से सार्थक प्रयासों के बारे में विस्तार से कार्यशाला में जिला पदाधिकारी और आईसीडीएस की डीपीओ डॉ. ललिता कुमारी ने जानकारी शेयर की।
इंसान का शिक्षित होना बहुत जरूरी
जानकारी के अनुसार, मौके पर जिलाधिकारी श्री वर्मा ने कहा कि विश्व साक्षरता दिवस अशिक्षितों को शिक्षित बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि इंसान का शिक्षित होना बहुत जरूरी होता है।
सरकार की ओर से सभी व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए एक मुहिम चलाई गई है। दुनिया में हर व्यक्ति साक्षर बनें, क्योंकि ये उसका मौलिक अधिकार है। आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत साल 1966 में हुई थी।

