back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

मधुबनी के मधेपुर पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विशु बोसैया को कार्यकर्ताओं ने कराया समस्याओं से रू-ब-रू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
प्रवास कार्यक्रम के तहत सामाजिक संवाद-कार्यकर्ता एवं विचार परिवार कार्यक्रम का आयोजन
बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विशु बोसैया हुए शामिल,
विभिन्न समस्याओं को ले कार्यकर्ताओं से किया संवाद
फोटो: कार्यक्रम को संबोधित करते बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विशु बोसैया

- Advertisement -

धेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मधेपुर संघत चौक स्थित एक निजी शिक्षक महाविद्यालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के प्रवास कार्यक्रम के तहत सामाजिक संवाद-कार्यकर्ता एवं विचार परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत पारसमणिधाम रहुआ-संग्राम में भी संवाद हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विशु बोसैया सहित अन्य वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार शाम तक चले इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: यूनिवर्सिटी कैंपस में पिस्टल लहराना छात्र को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विशु बोसैया तथा वरीय नेता सह कार्यक्रम संयोजक डॉ विमल यादव की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना। मंडल अध्यक्ष दीपक झा ने भी अपनी बातों को रखा। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के इतिहास में विश्व पटल पर भारत की साख सबसे उच्च शिखर पर है।

मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक पोद्दार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल यादव, मधेपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार झा, मुखिया सह भाजपा नेता सुभाष झा, राकेश मिश्रा, डॉ. देवानंद झा, महाशंकर गामी, अशोक कुंवर, ऋषि कर्ण, मुरारी झा, सत्यनारायण अग्रवाल, रामसुंदर यादव, सुरेश प्रसाद, शिशिर मिश्र, नर्मदेश्वर पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप: ईडन गार्डन्स में भारत-वेस्टइंडीज का हाई-वोल्टेज मुकाबला, सेमीफाइनल की रेस हुई तेज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 वर्ल्ड कप 2024 में...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO भर्ती: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर शानदार मौका

Central Bank of India SO Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)...

T20 World Cup सुपर 8: भारत-वेस्टइंडीज महामुकाबला, सेमीफाइनल की राह अब साफ!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हैं! आज एक ऐसे महामुकाबले का...

Stock Market में महामंदी: 9 टॉप कंपनियों को 2.18 लाख करोड़ का झटका, क्या है आगे की राह?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते शुक्रवार, 27 फरवरी को जो भूचाल आया,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें