back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

बेनीपट्टी में व्यापार मंडल और सभी पैक्सों ने दी समारोह के साथ बीसीओ को विदाई

spot_img
- Advertisement -

फोटोः बेनीपट्टी व्यापार मंडल कार्यालय में बीसीओ को सम्मानित करते मुखिया, जदयू नेता व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में मुखिया राजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और पैक्सों की ओर से संयुक्त रूप से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इसमें स्थानांतरण होने पर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीत गुप्ता को विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुखिया श्री मिश्र ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा की एक अहम कड़ी है, जिसे सभी लोगों को निभानी पड़ती है। निवर्तमान बीसीओ जितने दिन रहे सबों कॊ एक साथ लेकर चलने का काम किये, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी ने रचा इतिहास, संपत्ति विवरणी अपलोड करने में पूरे Bihar को पछाड़ा, बना No 1... पढ़िए DM Anand Sharma और कैसे मिली यह शानदार सफलता !

समाजसेवी सह वरिष्ठ जदयू नेता प्रवीण मंडल ने कहा कि सेवा की उत्कृष्टता ही व्यक्ति की पहचान होती है। निवर्तमान बीसीओ अपने कार्यों के कारण हमेशा याद आएंगे। निवर्तमान बीसीओ काफी मृदुल स्वभाव के हैं। अपने कार्यों की कुशलता से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

वहीं निवर्तमान बीसीओ ने कहा कि यहां के लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे मैं कभी भूल नही सकता। बहुत जगहों पर सेवा दी, लेकिन बेनीपट्टी जैसा मधुर और शांतिप्रिय धरती कोई नही है़। यह माँ उच्चैठ भगवती, मां जानकी की धरती है़। यहां सेवा देने का मौका मिला, इसीलिए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां कार्यों के दौरान लोगों से काफी सहयोग, प्रेम और स्नेह मिला। जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है़। वहीं कार्यक्रम में मुखिया श्री मिश्र और वरिष्ठ जदयू नेता श्री मंडल ने बीसीओ को पाग दोपटा व माला से सम्मानित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य-पूर्व तनाव के बावजूद भारत में Fuel Prices पर नहीं पड़ेगा तुरंत असर: सरकारी सूत्र

Fuel Prices: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने एक बार फिर देश की...

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का इंतजार खत्म! जानें कब और कहां होगी Sitare Zameen Par OTT Release

Sitare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड...

अपनी पसंदीदा कार चुनें: हैचबैक, सेडान और SUV में क्या है अंतर?

Car Types: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई कार खरीदने का विचार कर रहे...

Free Fire MAX Redeem Codes जारी: खिलाड़ी पा सकते हैं एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें