spot_img

बेनीपट्टी के निवर्तमान बीपीआरओ, टीवीओ और बीसीओ को समारोह के साथ दी गई विदाई

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
टीपीसी भवन में प्रमुख की अध्यक्षता में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
फोटोः बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय के टीपीसी भवन में विदाई समारोह में शामिल प्रमुख, पदाधिकारी व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम टीपीसी भवन के सभागार में प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता और प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक देव नारायण महतो के संचालन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इसमें निवर्तमान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम आनंद, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन कुमार और प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता को स्थानांतरित होने पर विदाई दी गयी। इस अवसर पर प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन, उपप्रमुख अशोक चौधरी ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा की एक अहम प्रक्रिया होती है, जिससे सभी को गुजरना पड़ता है।

- Advertisement -

निवर्तमान तीनों पदाधिकारी जितने दिन रहे सबों को एक साथ लेकर चलने का काम किया, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। सेवा की उत्कृष्टता ही व्यक्ति की पहचान होती है। निवर्तमान बीपीआरओ, टीवीओ और बीसीओ अपने कार्यों के कारण हमेशा याद आएंगे।

वहीं निवर्तमान बीपीआरओ श्री आनंद ने कहा कि जब मेरा पोस्टिंग बेनीपट्टी प्रखंड के बीपीआरओ के रूप में हुआ तो यहां आने की मेरी थोड़ी भी इच्छा नहीं थी, लेकिन जब यहां पदभार ग्रहण किया और कार्य शुरू किया, इस दौरान जो यहां के लोगों का सहयोग मिला, इसे मै कभी भूल नहीं सकता। बहुत जगहों पर सेवा दिया, लेकिन बेनीपट्टी जैसा मधुर और शांतिप्रिय धरती कोई नही है़। चार साल सेवा देने के बाद जब मेरा स्थानांतरण हुआ तो मुझे यहां से जाने की अब थोड़ी भी इक्षा नही है़।

वहीं, टीवीओ डॉ कुमार ने कहा कि हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें इस धरती के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। यहां के लोगों और कर्मियों ने दिल खोलकर मुझे कार्यों में सहयोग किया है, जिसके लिये हम सदैव आभारी रहेंगे। जबकि बीसीओ श्री गुप्ता ने कहा कि यह माँ उच्चैठ भगवती, मां जानकी की धरती है़। यहां सेवा देने का मौका मिला, इसीलिए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां कार्यों के दौरान लोगों से काफी सहयोग, प्रेम और स्नेह मिला। जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है़। सेवा देते हुए कैसे चार वर्ष बीत गए, पता भी नही चला। अगर मौका मिला तो पुनः इस धरती पर सेवा देने आऊंगा।

कार्यक्रम में निवर्तमान बीपीआरओ, टीवीओ और बीसीओ को प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, उपप्रमुख, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव और पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी सहित अन्य कर्मियों ने पाग, दोपटा और माला से सम्मानित किया। साथ ही विदाई सामाग्री भी भेंट की।

कार्यक्रम में मुखिया राजेंद्र मिश्रा, राम संजीवन यादव, रीझन ठाकुर, सुनील यादव, जिला पार्षद के प्रतिनिधि संतोष कुमार सुमन, अमित झा, अनिल साफी समेत कई जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल और कार्यपालक सहायक मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct