back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

मधुबनी के जयनगर में तेजी से कट रही कमला से दिन बना भयानक और रात डरानी, दो परिवारों के घर नदी में विलीन, सैकड़ों पर मंडराया खतरा…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: जयनगर के गरही टोल में कटाव करती कमला नदी

- Advertisement -

यनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। वर्षों बाद गरही टोल में कमला कटाव कर रही है। दो परिवारों का घर कटाव के चपेट में आ चुका है।वर्तमान में कटाव स्थल से करीब 60 फिट की दूरी पर 250 से अधिक पक्के, एसबेस्टस एवं फूस के घर हैं। जिस पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। यदि कटाव इसी रफ्तार से होता रहा तो गरही टोल के सैंकड़ों मकान नदी में समा सकते हैं।

- Advertisement -

भोला पासवान एवं विधवा महिला सुनीता देवी का मकान भी नदी के किनारे से करीब 60 फिट दूर पश्चिम की ओर था। नदी के दिशा में थोड़ा बदलाव आया तो नदी ापूर्व से थोड़ा पश्चिम की ओर मुड़ गई। गरही टोल के नजदीक पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण कटाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। विगत 10 दिनों में नदी ने करीब 60 फिट कटाव कर लिया है। जिसके चपेट में उक्त पीड़ित का घर आ गया।

- Advertisement -

300 मीटर तक एनसी क्रेट :
गांव को बचाने के लिए नदी में करीब 300 मीटर तक एनसी क्रेट वर्क किया जा रहा है। फ्लड कंट्रोल डिवीजन के सहायक अभियंता सतेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि 300 मीटर तक एनसी क्रेट कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे कटाव पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

नदी के धारा का वेग अधिक होने से कटाव रोधी कार्य में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। एनसी क्रेट से पहले कटाव को रोकने के लिए बम्पू रॉल का वर्क किया गया था। जो पानी के वेग के साथ ध्वस्त हो गया। उधर कमला के जल स्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें