spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में दो दिवसीय उच्चैठ-कालिदास महोत्सव 9 नवंबर से, तैयारी शुरू

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के उच्चैठ में दूसरी बार 9 और 10 नवंबर को होगा उच्चैठ-कालिदास महोत्सव
तिथि और जगह के निर्धारण सहित अन्य मुद्दों को लेकर अधिकारियों व प्रबुद्धजनों की एसडीएम के साथ हुई बैठक
फोटो:बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत बैठक में शामिल एसडीएम व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीएम अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में दूसरी बार उच्चैठ कालिदास महोत्सव के अयोजन को लेकर अधिकारियों व प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। जिसमें महोत्सव के आयोजन की तिथि, स्थान एवं अन्य तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बीते वर्ष 2019 की भांति इस वर्ष भी 9 और 10 नवंबर को उच्चैठ कालिदास महोत्सव का आयोजन उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित की जायेगी। आयोजन के प्रस्तावित स्थल और तिथि को अनुमोदन के लिए जिला पदाधिकारी के पास भेजने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में पहली बार उच्चैठ-कालिदास राजकीय महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया था। इसमें मिथिला के लोक कलाकारों की ओर से गायन, वादन, लघु नाटिका प्रस्तुति तथा कालिदास के जीवनी पर विस्तृत सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस सेमिनार में मैथिली एवं संस्कृत के विद्वानों के द्वारा कालिदास और उच्चैठ के संदर्भ में अपनी बातों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया था।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2019 से इस राजकीय महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाना था पर कोरोना संक्रमण फैलने के कारण वर्ष 2020 एवं 2021 में इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था। इस बार महोत्सव के आयोजन हेतु बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा तिथि निर्धारित करने के लिए अनुरोध किया गया था।

बैठक में बीडीओ रवि रंजन, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, नगर पंचायत बेनीपट्टी के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. इंद्र कुमार मंडल, बीईओ अरविन्द कुमार, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, बेतौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रभात कर्ण उर्फ बबलू, पूर्व सरपंच शौकत अली नूरी व ललित कुमार ठाकुर समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...