मधुबनी, देशज टाइम्स। बेनीपट्टी में छठ पर्व के दौरान घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान हादसा हो गया है। इस दौरान चार महिलाओं समेत पांच लोग पटाखे से झुलस गए हैं। सभी को तत्काल स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, छठ घाटों पर दीप जलाने और पटाखा फोड़ने की होड़ सी लग गई। इससे पांच लोग आग से झुलस कर जख्मी हो गये। सभी घायलों को तत्काल बेनीपट्टी पीएचसी लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीन का इलाज बेनीपट्टी पीएचसी में चल रहा है। छठ घाट पर भटहीसेर गांव के हीरा ठाकुर की पत्नी 45 वर्षीय मंजू देवी, बेहटा पश्चिम टोला के राम गुलाम राम की पत्नी 38 वर्षीय उर्मिला देवी, कछड़ा गांव के स्व. महंथ ठाकुर की पत्नी 70 वर्षीय, बुचिया देवी, 42 वर्षीय कुषुमा देवी तथा संजीत पंडित झुलस कर घायल हो गये। बुचिया देवी व कुसुमा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य तीन का इलाज बेनीपट्टी पीएचसी में चल रहा है जो खतरे से बाहर हैं।