back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News| महिला की पीट-पीट कर हत्या में Ved Prakash Modi की Court का बड़ा फैसला, 4 अभियुक्त को उम्र कैद

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| महिला की पीट-पीट कर हत्या में Ved Prakash Modi की Court का बड़ा फैसला बुधवार को आया है। जहां, चार अभियुक्त को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। Ved Prakash Modi की Court ने हत्या में चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड का भी जुर्माना लगाया है।

Madhubani News| एडीजे वेद प्रकाश मोदी की अदालत का फैसला, चार अभियुक्तों को उम्रकैद, पांच हजार जुर्माना

जानकारी के अनुसार, मधुबनी कोर्ट के एडीजे वेद प्रकाश मोदी की अदालत ने चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास व पांच पांच हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। यह घटना 30 दिसंबर 2020 को दिन के 10 बजे जयनगर थाना क्षेत्र के करहिया परसाही गांव की है।

Madhubani News| हत्या में दो महिलाएं भी थीं शामिल

इसमें अरविंद यादव की मां मृतका हबरी देवी को अभियुक्तों ने लाठी डंडे व लोहे के रॉड,फरसे एवं कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मृतका को जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चारों अभियुक्तों जिनमें क्रमशः बिंदेश्वर यादव, प्रमिला देवी, पारसी देवी व जागो यादव को आईपीसी 302,147, 148 एवं 149 के तहत सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में खूनी ' झड़प ' बेरहमी से पिटाई, Police ALERT, 8@FIR
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें