back to top
1 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News| मधेपुर के भूतही बलान नदी में गिरा 2.98 करोड़ से निर्माणाधीन RCC पुल का गर्डर

लो, अब मधुबनी भी उसी फेहरिस्त में शामिल हो गया जहां, बिहार में पिछले दस दिनों में पुल गिरने की यह चौथी घटना सामने है। किशनगंज में 70 मीटर लंबे पुल का पिलर अचानक ढह गया था। 18 जून को अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 12 करोड़ का एक पुल गिर गया था। इसके 4 दिन बाद 22 जून को सिवान में दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक को जोड़ने वाली नहर पर बना पुल गिर गया था। पुल गिरने की तीसरी घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 23 जून को हुई थी। मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में निर्माणाधीन पुल गिर गया था। किशनगंज में 70 मीटर लंबे पुल का पिलर अचानक ढह गया। अब, मधुबनी जिले में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Madhubani News| मधेपुर के भूतही बलान नदी में गिरा 2.98 करोड़ से निर्माणाधीन RCC पुल का गर्डर। जहां, बड़ी खबर मधेपुर से है। यहां, ललबारही टोला के निकट भूतही बलान नदी पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल का एक गर्डर (बीम) गिर गया। जहां, बिहार इन दिनों पुल गिरने के सिलसिले में फंसा है।

Madhubani News| अररिया, सीवान, मोतिहारी, ,किशनगंज में पुल गिरने के बाद आ गई मधुबनी की बारी

जानकारी के अनुसार, पहले अररिया, सीवान, मोतिहारी और किशनगंज में पुल गिरने के बाद शुक्रवार को मधुबनी के मधेपुर में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया। जहां, मधूपुर प्रखंड के भूतही बालन नदी पर इस पुल का निर्माण किया जा रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जमीन पर शेटरिंग की तैयार चल रही थी। इसी दौरान नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण नदी की तेज धार में वह बह गया। 2 करोड़ 98 लाख की प्राक्कलित राशि से इस पुल का निर्माण चल रहा है।

Madhubani News| इस पुल को पिछले चार-पांच साल से बनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संपोषित व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका निर्माण चल ही रहा था कि निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल को पिछले चार-पांच साल से बनाया जा रहा है। पुल बनने से लोगों को उम्मीद थी कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी आएगी लेकिन उससे पहले ही पुल ध्वस्त हो गया है।

Madhubani News| गर्डर (बीम) की ढ़लाई तीन दिन पहले ही की गयी थी

जानकारी के अनुसार, मधेपुर प्रखंड के भेजा कोसी बांध चौक से महपतिया जाने वाली सड़क में ललबारही टोला के निकट भूतही बलान नदी पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल का एक गर्डर (बीम) गिरा है। स्थानीय ग्रामीण और पुल निर्माण कैंप में मौजूद पुल निर्माण कंपनी के लोगों ने बताया कि गर्डर (बीम) की ढ़लाई तीन दिन पहले ही की गयी थी।

Madhubani News|अचानक से नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण

बीम की ढलाई के लिए उसमें नीचे लगे शेटरिंग की तैयार जमीन अचानक से नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण नदी की तेज धारा में बह जाने के कारण यह घटना घटी। पुल के तीन स्पेन में एक स्पेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बीच के स्पेन निर्माण में तीन गर्डर की ढ़लाई की गयी थी। इसमें दक्षिण तरफ का गर्डर गिर गया।

Madhubani News| पुल का निर्माण 2 करोड़ 98 लाख की प्राक्कलित राशि से

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संपोषित, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क और पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण 2 करोड़ 98 लाख की प्राक्कलित राशि से किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल की लंबाई 76.66 मीटर और पहुंच पथ की लंबाई दो सौ मीटर है। ग्रामीण कार्य विभाग झंझारपुर इस पुल निर्माण की कार्य निष्पादक एजेंसी है।

Madhubani News| यह भी जानिए, कौन पहुंचे, क्या कहा

नवादा जिले के किशनपुर निवासी अमरनाथ झा इसके संवेदक हैं। घटना के बाद ग्रामीण कार्य विभाग झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता रामाशीष पासवान,सहायक अभियंता रवि राहुल एवं कनीय अभियंता पवन कुमार राम घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त गर्डर की जांच किया। कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने इस बाबत बताया कि गर्डर की ढ़लाई करने के बाद नदी के जलस्तर में अचानक काफी वृद्धि हो गई। जिस कारण इसमें लगे शेटरिंग पानी की तेज धारा में बह गई और गर्डर गिर गया। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आने पर नए सिरे से गर्डर का निर्माण कर स्पेन ढ़लाई करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Danapur Pipa Bridge News| बारिश से पीपा पुल का उतरी छोर पहुंच पथ ध्वस्त
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें