

मधुबनी के बछवारा नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घाट मढ़िया गांव निवासी सीताराम सदाय की 11 साल की पुत्री काजोल कुमारी की मौत नदी में स्नान करने के दौरान हो गई।
https://youtu.be/XfgpxyApasU
मृतिका के पिता ने अपने बयान में बताया कि मेरी बच्ची रविवार को अपने सखी सहेली के संग दोपहर दो बजे खेलने कुदने के दौरान स्नान करने गाँव के पास ही नदी में स्नान करने चले गईं। जब देर शाम बच्ची घर नहीं लौटी तो खोजबीन करना प्रारम्भ किए। उसी दौरान मृतिका की कुछ सहेली बताई कि हमलोग नहाने नदी गए थे।
https://youtu.be/VowbKodostA
जहां, काजोल गहरा पानी में बहकर चले गई। जब हमलोग साथ में ग्रामीण भी नदी किनारे ढुंढने गया, तो मेरी बच्ची झाड़ में जाकर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसकी सुचना स्थानीय थाना बासोपट्टी को दिया तो थाना के कुछ कर्मी घटना स्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाते हुए अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया।
- Advertisement -
- Advertisement -
जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुरा होने के बाद लाश को अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वही थाना उक्त घटना की युडी केस दर्ज कर लिया। मृत बच्ची को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
https://youtu.be/EYSFzV1hsqM
- Advertisement -

