लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के मखनाहा स्थित पांची नदी के किनारे शुक्रवार एक अज्ञात युवती (लगभग 20 वर्षीय) का शव मिलने से प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
देखते ही देखते दो से तीन घंटे में बात आग की तरह फैल गई जिससे शव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।






थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल स्टेट्स के अनुसार मौके पर गड्ढे में बोरी और बोरी के अन्दर अज्ञात युवती का शव मिला जो तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
आस-पास के गांवों में लोगों से पूछताछ एवं छानबीन की जा रही हैं। वहीं गांव में चारों ओर चर्चा है कि मृत युवती महादलित जाति की है तथा औरहा गांव की है जो प्रेम-प्रसंग में फांसी लगा आत्महत्या कर ली है, जिसे उसके परिजनों ने आनन-फानन में नदी किनारे गड्ढा खोदकर डाला दिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस ने अभी तक नहीं की है।फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।









You must be logged in to post a comment.