spot_img

अब मधुबनी के बेनीपट्टी में होगी अपराधियों की महीनें में दो बार गुंडा परेड, रहेगी संदिग्धों पर नजर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
अभियान चलाकर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजें
महीनें में दो बार गुंडा परेड कराना भी करें सुनिश्चित :एसडीपीओ
एसडीपीओ की अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों की समीक्षात्मक बैठक
फोटो:- बेनीपट्टी में थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते एसडीपीओ

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों की समीक्षात्मक बैठक हुई।

- Advertisement -

एसडीपीओ ने बारी बारी से थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही थानाध्यक्षों से कांड लंबित रहने का कारण भी पूछा। वहीं श्रावणी मेला के दौरान विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने, लंबित कांडों के निष्पादन, फरार आरोपियों व तस्करों एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने, गुंडा परेड करवाने, वरीय अधिकारियों व जनता दरबार से आये हुए जांच आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने, रोको – टोको अभियान चलाकर मनचलों पर कार्रवाई करने, क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने, ससमय कांडों का प्रतिवेदन भेजने, समय से केस डायरी अद्यतन संधारित करने, ससमय मॉर्निंग व दिवा एवं संध्या तथा रात्रि गश्ती निकालने और वाहन जांच करने सहित कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। बै

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

ठक में डीएसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष मुहिम चलाकर कांड के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लंबित कांडों का निष्पादन करें। साथ ही न्यायालयों और वरीय अधिकारियों के यहां से आये हुए जांच का गंभीरता से निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

एसडीपीओ ने कहा कि सभी एसएचओ अपने- अपने क्षेत्र में रोको – टोको अभियान चलाकर बेवजह घूमने, बाइक पर ट्रिपल लोडिंग करने वालों और मनचलों पर कार्रवाई करें। वहीं अभियान चलाकर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजें और महीनें में दो बार गुंडा परेड कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें तथा असमाजिक व उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावे ससमय मॉर्निंग, दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती निकालें और खुद भी क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति से अवगत होते रहें।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR में 47 रसूखदार!

उन्होंने कहा कि समय से एसआर और नन एसआर कांडों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मौके पर पुनि सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, खिरहर के अंजेश कुमार, मधवापुर के राजकुमार मंडल, हरलाखी के अनोज कुमार, बिस्फी के राजकुमार राय, पतौना के प्रह्लाद शर्मा, औंसी के हरिद्वार शर्मा और रीडर रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में इतिहास! जिले को मिला पहला SSP, बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर? | जानिए - नए SSP योगेन्द्र कुमार ने क्या कहा!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice